{"_id":"5c2b3e2cbdec2256a8715166","slug":"sanjay-khan-daughters-more-popular-than-actors-know-about-three-of-them","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों से दूर रहती हैं संजय खान की तीनों बेटियां, हुनर और ग्लैमर में कई कदम आगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों से दूर रहती हैं संजय खान की तीनों बेटियां, हुनर और ग्लैमर में कई कदम आगे
आमतौर पर जहां फिल्म स्टार्स चाहते हैं कि उनके बच्चे भी उनकी तरह फिल्मों में आएं और नाम कमाएं वहीं कुछ ऐसे फिल्म स्टार्स भी रहे जिन्होंने अपने बच्चों को एक्टिंग की दुनिया से दूर रखा। ये भी कह सकते हैं कि इन स्टार्स ने अपने बच्चों के एक्टिंग में आने पर पाबंदी लगा दी । इसमें संजय खान भी शामिल हैं । उन्होंने अपनी बेटियों को सिल्वर स्क्रीन से हमेशा दूर रखा ।
2 of 12
sanjay khan daughter
संजय खान, अकबर खान और फिरोज खान...इन तीनों ने एक समय पर फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया और अपने बेटों को भी फिल्मों में लॉन्च किया, लेकिन अपनी बेटियों को फिल्मी दुनिया से दूर ही रखा।
3 of 12
sanjay khan daughter
अगर गौर किया हो तो संजय खान, फिरोज या फिर अकबर खान की कोई भी बेटी फिल्मों में नहीं आई और इसकी वजह है उन पर लगाई गई पाबंदी। इसका खुलासा खुद फिरोज खान की बेटी लैला खान फर्नीचरवाला ने एक इंटरव्यू में किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
सुजैन खान, फराह खान अली और सिमोन अरोड़ा
बकौल लैला, 'अगर आपने गौर किया हो तो खान परिवार की कोई भी लड़की फिल्मों में नहीं आई, जबकि सभी मर्द फिल्मों में काम करते हैं । लेकिन हमारे खानदान की लड़कियों को हमेशा ही छिपाकर रखा गया। देखा जाए तो एक्टिंग जैसा ऑप्शन था ही नहीं, उसकी हमें आजादी भी नहीं मिलती।'
विज्ञापन
5 of 12
सुजैन खान, फराह खान अली और सिमोन अरोड़ा
संजय खान की तीन बेटियां हैं - सुजैन खान, फराह खान अली और सिमोन अरोड़ा। मां जरीन खान 60 के दशक की टॉप मॉडल रहीं, लेकिन शादी के बाद उन्होंने भी फिल्में छोड़ दीं। हालांकि जरीन ने डिजाइनिंग में अपने कदम रखे और मनोज कुमार से लेकर राज कपूर और शर्मीला टैगोर तक के लिए घर और होटल डिजाइन किए ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।