{"_id":"5a7166ec4f1c1bff388b5880","slug":"sanjay-leela-bhansali-is-unhappy-about-piracy-of-padmaavat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' की सफलता के बीच फिर बढ़ी भंसाली की मुश्किलें, इस बार करणी सेना नहीं यह है वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावत' की सफलता के बीच फिर बढ़ी भंसाली की मुश्किलें, इस बार करणी सेना नहीं यह है वजह
Wed, 31 Jan 2018 12:32 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' की एंट्री पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ क्लब में हो चुकी थी। लंबे वीकेंड का फायदा उठाते हुए 'पद्मावत' ने जिस तरह 135 करोड़ की कमाई कर ली उसे देखकर लग रहा था कि फिल्म बॉक्सऑफिस में दमदार प्रदर्शन करेगी। मगर सोमवार के बाद मंगलवार को भी फिल्म ने औसत प्रदर्शन किया। इसके बाद अब फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को दूसरी मुश्किल ने घेर लिया है।
2 of 6
करणी सेना के विरोध के बाद अब फिल्ममेकर्स पायरसी को लेकर परेशान चल रहे हैं। इस बारे में सरकार से भी मदद की गुहार लगाई गई है। मेकर्स ने महाराष्ट्र साइबर डिजिटल क्राइम यूनिट से मदद मांगी है। यह विभाग राज्य सरकार की ओर से पाइरसी यानी डिजिटल चोरी से जुड़े मामले देखती है।
3 of 6
भारत के कुछ राज्यों में रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' पूरी की पूरी ऑनलाइन लीक हो गई है और लोग इसे धड़ल्ले से मुफ्त में डाउनलोड कर रहे हैं। 164 मिनट लंबी फिल्म 'पद्मावत' कई मूवी वेबसाइट पर लीक हो चुकी है। इतना ही नहीं फिल्म को कई लोग डाउनलोड कर चुके हैं। वैसे आपको बता दें कि फिल्में ऑनलाइन डाउनलोड करना पायरेसी कानून के तहत गैरकानूनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अब मेकर्स को जैसे ही फिल्म की धड़ल्ले से पायरेसी पर चलने की खबर मिली तो इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने एंटी ऑनलाइन पायरेसी यूनिट और सरकार से मदद मांगी। महाराष्ट्र साइबर डिजिटल विभाग अभी पिछले चार महीने से ही शुरू हुआ है। जो फिल्म इंडस्ट्री के मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, प्रोड्यूसर गिल्ड और इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ मिलकर काम कर रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
'पद्मावत' को भारत में कई वेबसाइट्स से डाउनलोड किया जा रहा है। इनमें aeonsource, bigdaddymovies, moviespur, rdxhd समेत कई अन्य वेबसाइट भी शामिल हैं। यहां से ना सिर्फ मूवी फ्री में डाउनलोड की जा सकती है बल्कि ऑनलाइन भी देखा जा सकता है। अब उन वेबसाइट पर सख्त कार्रवाई करते हुए रोक लगाने की तैयारी की जा रही है जो इस तरह के वीडियो कंटेंट को अपलोड कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।