फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी पर ये खास फिल्म बनाने जा रहे भंसाली, प्रभास और अक्षय ने जारी किया पोस्टर

Tue, 17 Sep 2019 12:06 PM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 17 Sep 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
Sanjay leela Bhansali to make film on the life of Narendra Modi Birthday Prabhas launch poster
pm modi film - फोटो : social media

सलमान खान और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म इंशाअल्लाह को लेकर मचे बवाल से ऊबे मशहूर निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली अब बनाने जा रहे हैं, मन बैरागी। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म है और इसमें मोदी के जीवन से जुड़ी ऐसी कहानी दिखाई जाएगी जो अभी तक लोगों के सामने नही आई है।

Sanjay leela Bhansali to make film on the life of Narendra Modi Birthday Prabhas launch poster
sanjay leela bhansali

इस बारे में फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली कहते हैं, "मुझे इस कहानी में सबसे दिलचस्प बात इसकी सार्वभौमिक अपील और संदेश लगी। कहानी पर बहुत अच्छी तरह से शोध किया गया है और एक युवा व्यक्ति के तौर पर हमारे पीएम के जीवन में आने वाले महत्वपूर्ण मोड़ ने वास्तव में मुझे बहुत प्रभावित किया। मैंने महसूस किया कि यह एक ऐसी कहानी है जो अनसुनी है और इसे बताने की आवश्यकता है।"

Sanjay leela Bhansali to make film on the life of Narendra Modi Birthday Prabhas launch poster
पीएम मोदी - फोटो : PTI

फिल्म का निर्देशन इसके लेखक संजय त्रिपाठी ही करेंगे। त्रिपाठी का मानना है कि ये फिल्म लोगों के दिलों को छू लेगी। उन्होंने कहा, "मेरे लिए ये एक ऐसे इंसान की कहानी है जो खुद को ढूंढने निकला था और हमारे देश का सबसे बड़ा नेता बन गया।” 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay leela Bhansali to make film on the life of Narendra Modi Birthday Prabhas launch poster
चलो जीते हैं फिल्म

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन पर बनी फिल्म चलो जीते हैं के लिए इसी साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले मशहूर कारोबारी महावीर जैन इस फिल्म के निर्माण से भी सक्रिय रूप से जुड़े हैं। मन बैरागी को वह संजय लीला भंसाली के साथ को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसका पोस्टर आज यानी मंगलवार को सुपरस्टार प्रभास और अक्षय कुमार ने रिलीज कर दिया है । प्रभास ने पोस्टर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी किया है ।
 



 

विज्ञापन
Sanjay leela Bhansali to make film on the life of Narendra Modi Birthday Prabhas launch poster
mahaveer jain - फोटो : Social Media

वह कहते हैं, "मन बैरागी में नरेंद्र मोदी की जिंदगी के सफर के सबसे अहम पहलू को दिखाया जाएगा जो अभी तक लोगों के सामने नही आ पाया है| युवा इस फ़िल्म से खुद को सीधे जोड़ सकेंगे और वह मोदी के जीवन के इस हिस्से से काफी प्रभावित भी होंगे।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed