फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ठाकुर' के किरदार के लिए संजीव कुमार नहीं थे पहली पसंद, उम्र भर सताता रहा था इस बात का डर

Mon, 09 Jul 2018 12:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Jul 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
Sanjeev kumar birthday special and some unknown facts
sanjeev kumar
अगर संजीव कुमार आज हमारे बीच होते तो उनकी उम्र 80 साल से ज्यादा होती लेकिन बॉलीवुड को शानदार फिल्में देने वाले संजीव कुमार वक्त से पहले ही दुनिया को अलविदा कह गए। संजीव कुमार की फिल्मों और जया बच्चन के साथ उनकी सुपरहिट जोड़ी के कई किस्से मशहूर हैं लेकिन ‘शोले’ फिल्म में ठाकुर का किरदार उनकी एक्टिंग से अमर हो गया।
Sanjeev kumar birthday special and some unknown facts
sanjeev kumar
संजीव कुमार का महज 47 की उम्र में साल 1984 में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। संजीव कुमार को दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। साल 1960 में आई फिल्म  'हम हिंदुस्तानी' संजीव कुमार की पहली फिल्म थी।
Sanjeev kumar birthday special and some unknown facts
संजीव कुमार
संजीव कुमार को हमेशा इस बात का डर रहता था कि वो जल्दी ही दुनिया को अलविदा कह देंगे इसके पीछे उनका एक डर था जो उनके मन में बैठ गया था। दरअसल संजीव कुमार के घर सभी मर्दों ने 50 से कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था ऐसे में संजीव कुमार को भी यही लगता था कि वो भी 50 से कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeev kumar birthday special and some unknown facts
sanjeev kumar
संजीव कुमार और जया बच्चन की जोड़ी एक समय बहुत हिट रही। संजीव कुमार ही ऐसे एक्टर थे जिनके साथ जया ने पति से लेकर ससुर तक के रोल किए। जैसे फिल्म कोशिश में पति का रोल, अनामिका में प्रेमी का किरदार, शोले में ससुर का रोल और सिलसिला में भाई का रोल।
विज्ञापन
Sanjeev kumar birthday special and some unknown facts
संजीव कुमार
कहा जाता है कि संजीव कुमार को एक बार नूतन ने सेट पर थप्पड़ मार दिया था। दरअसल 1969 में फिल्म 'देवी' की शूटिंग चल रही थी। इसमें हीरो थे संजीव कुमार और हीराइन थीं नूतन। शूटिंग के दौरान सेट पर एक पत्रिका में छपी अपने और संजीव के अफेयर की खबर को देखते ही नूतन का पारा चढ़ गया। खबर में लिखा था कि नूतन अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं हैं और पति से अलग होकर संजीव कुमार के साथ घर बसाना चाहती हैं लेकिन आखिरी शूटिंग शेड्यूल के दौरान उन्होंने संजीव कुमार को एक कोने में बुलाया और संजीव कुमार के गाल पर जोरदार तमाचा मारा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed