संजीव कुमार की पुण्यतिथि
संजीव कुमार की पुण्यतिथि और स्वरा को भारी पड़ी भद्दी टिप्पणी, बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#MeToo: अनु मलिक के समर्थन में उतरी ये सिंगर
म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनु मलिक सिंगिंग रियलिटी टीवी शो इंडियन आइडल में बतौर जज वापसी करने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सिंगर नेहा भसीन, सोना महापात्रा और श्वेता पंडित ने सोशल मीडिया पर अनु मलिक पर आरोप लगाए थे। लेकिन अब 'चली चली फिर हवा चली', 'आवारा भंवरे' और 'बादल पे पांव है' जैसे गानों को आवाज देने वालीं सिंगर हेमा सरदेसाई ने अनु मलिक के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
पढ़ें: #MeToo: अनु मलिक के समर्थन में उतरी ये सिंगर, कहा- ताली एक हाथ से नहीं बजती
सेल्फी खिंचवाने को लेकर फैन के साथ रानू मंडल ने की बदतमीजी
कुछ सेकेंड का वीडियो वायरल होने के बाद रानू मंडल की ऐसी किस्मत बदली कि वह अब मशहूर हस्ती बन चुकी हैं। रानू की आवाज के लोग मुरीद हो चुके हैं और लगातार उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच रानू मंडल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रानू ने अपने प्रशंसक को ऐसी बात कह दी जिसे देखकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा। इस वीडियो में सीधी और शांत दिखने वाली रानू ने अपने प्रशंसक को एक सेल्फी खिंचवाने के लिए कहा तो वह भड़क उठीं।
पढ़ें: सेल्फी खिंचवाने को लेकर फैन के साथ रानू मंडल ने की बदतमीजी, बोलीं- 'आपने छुआ कैसे?
भोजपुरी अभिनेता को लेट आने पर दबंगों ने पीटा
उत्तर भारत में भोजपुरी कलाकारों की डिमांड बहुत होती है। हालांकि कई बार उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया जब भोजपुरी फिल्मों से जुड़े कलाकार की पिटाई कर दी वहीं एक अन्य मामले में मामूली बात को लेकर फिल्म निर्माता से दबंग भिड़ गए।
पढ़ें: भोजपुरी अभिनेता को लेट आने पर दबंगों ने पीटा, लखनऊ में निर्माता को अगवा कर 7 घंटे घुमाया
चार साल के मासूम पर स्वरा को भद्दी टिप्पणी करना पड़ा भारी
चार वर्षीय मासूम के लिए भद्दे शब्दों का इस्तेमाल करने पर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत दर्ज हो गई है। हाल ही में स्वरा भास्कर अबिश मैथ्यू के शो सन ऑफ एबिश में पहुंची यहां उन्होंने अपनी जिंदगी के एक किस्से का जिक्र करते हुए चार साल के मासूम के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
पढ़ें: चार साल के मासूम पर स्वरा को भद्दी टिप्पणी करना पड़ा भारी,भाजपा कार्याकर्ता ने उठाया बड़ा कदम