करीब एक हफ्ते बाद भी डांसिंग अंकल का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है । साले की शादी में नाचने के बाद उनका वीडियो वायरल हुआ था । इसके बाद तो वो रातों-रात स्टार बन गए । अब डब्बू अंकल यानी संजीव श्रीवास्तव को फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं।
जब सलमान खान के सामने नाचा सोशल मीडिया का सुपरस्टार, VIDEO में देखें कैसा था रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में 'दस का दम' का नया प्रोमो सामने आया है । जिसमें वो डांस करते हुए नजर आ रहे हैं । साथ में उनकी पत्नी भी हैं । सलमान भी डब्बू अंकल के डांस को एंज्वॉय कर रहे हैं । डब्बू अंकल ने इस प्रोमो को अपने टि्वटर हैंडल पर शेयर किया है ।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
संजीव भोपाल के भाभा इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट में इलेक्ट्रॉनिक्स के असिस्टेंट प्रोफेसर है। हाल ही में विदिशा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने उन्हें अपना ब्रैंड एंबेसडर बनाया है। संजीव के डांस की खुद गोविंदा ने भी तारीफ की है ।
पिछले दिनों सुनील शेट्टी ने डब्बू अंकल का डांस देखकर उन्हें मुंबई बुलाया था । खबरों की मानें तो सुनील शेट्टी ने उन्हें 'हेरा-फेरी 3' में रोल ऑफर किया है । इसके अलावा अपनी कंपनी F the Couch की ऐड फिल्म में भी कास्ट करने के बारे में सोच रहे हैं ।