{"_id":"5bd9ca30bdec22698b7fd1fd","slug":"sapna-chaudhary-awkward-reaction-on-metoo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#MeToo पर आया सपना चौधरी का चौंका देने वाला बयान, बोलीं- 'ताली एक हाथ से नहीं बजती'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#MeToo पर आया सपना चौधरी का चौंका देने वाला बयान, बोलीं- 'ताली एक हाथ से नहीं बजती'
Wed, 31 Oct 2018 09:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Oct 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sapna chaudhary
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में मीटू का जोर अभी भी बरकरार है। अब मीटू पर मशहूर हरियाणवी डासंर सपना चौधरी ने चौंका देने वाला बयान दिया है। सपना ने मीटू को वाहियात करार देते हुए कहा कि वह इस कैंपेन के साथ नहीं खड़ी हैं। बता दें कि मीटू कैंपेन के तहत बॉलीवुड के कई एक्टर्स और डायरेक्टर्स नप चुके हैं..
2 of 5
डांसर सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
सपना चौधरी ने बिना किसी हिचकिचाहट के इस कैंपेन को बकवास बताया। उन्होंने यह भी कहा कि ताली कभी एक हाथ से नहीं बजती है। सपना ने आगे कहा कि कोई भी लड़की ऐसा पब्लिसिटी स्टंट के लिए नहीं करती है। सपना यहीं नहीं रुकी वह आगे बोलती हैं कि गलती हमेशा लड़कों की ही नहीं होती है।
3 of 5
Sapna Chaudhary
बता दें कि मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो हरियाणा की सेंसेशन सपना चौधरी एक बार फिर से बिग बॉस के घर में नजर आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि शो मेकर्स सपना चौधरी को दीवाली के पहले हफ्ते के खास मौके पर बिग बॉस के घर में एंट्री देंगे। इस दौरान सपना पूरा दिन घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट के साथ मिलकर दिवाली मनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sapna chaudhary
सपना चौधरी इस बीच घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट से टास्क भी करवा सकती हैं। बता दें कि इस समय बिग बॉस का सीजन 12 धीरे-धीरे मनोरंजन के चरम स्तर पर पहुंचता जा रहा है। शुरुआती दिनों की तुलना में बिग बॉस के घर में रोमांच और राजनीति का नया तड़का देखने को मिल रहा है। इस बीच बीते रविवार को हुए डबल एविक्शन ने घर के सभी समीकरणों को भी बदलकर रख दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss
बीते वीकेंड का वार में बिग बॉस के घर से भजन सम्राट अनूप जलोटा और जयपुर की खान बहनों की जोड़ी में से सबा खान बेघर हो गईं हैं। वहीं बात करें सपना चौधरी की तो, वह बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। घर में रहते हुए सपना चौधरी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। साथ ही सहयोगी कंटेस्टेंट के साथ उनकी नोक-झोक भी देखने को मिली। हालांकि की वह शो के आखिरी तक पहुंचने में नाकामयाब रहीं लेकिन दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।