{"_id":"5bd9bc5dbdec226970457817","slug":"sonakshi-sinha-speaks-over-marriage-and-crush","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनाक्षी ने किया शादी को लेकर बड़ा खुलासा, बोलीं- 'इस एक्टर पर है क्रश'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनाक्षी ने किया शादी को लेकर बड़ा खुलासा, बोलीं- 'इस एक्टर पर है क्रश'
Wed, 31 Oct 2018 08:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Oct 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sonakshi sinha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त शादियों की लहर चल रही है। प्रियंका-निक, रणवीर-दीपिका और मलाइका-अर्जुन बहुत जल्द शादी करने जा रहे हैं। ऐसे में दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने भी मौके का फायदा उठाते हुए शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इंटरव्यू में सोनाक्षी ने ना सिर्फ यह बताया कि उनका दूल्हा कैसा होना चाहिए बल्कि यह भी बताया कि उनका दिल इस एक्टर पर आ अटका था...तो आइए जानते हैं..
2 of 5
sonkashi sinha
- फोटो : bollywoodlife
इंटरव्यू में बोलते हुए सोनाक्षी ने कहा 'मेरा होने वाला पति मुझे स्पेस दे ना कि बंधन में रखे।' साथ ही सोनाक्षी ने दुल्हन के लिए भी एक नसीहत दी कि जिसे चाहो उसी से शादी करो, लेकिन गलत कारणों के चलते कभी शादी ना करें।'
3 of 5
Sonakshi Sinha
इसके बाद जब इंटरव्यू में सोनाक्षी से पूछा गया कि उनका किस एक्टर पर क्रश है तो सोनाक्षी ने बॉलीवुड के सुपरहिरो ऋतिक रोशन का नाम लिया। सोनाक्षी ने कहा 'मैंने जब ऋतिक को फिल्म 'कहो ना प्यार है' में पहली बार देखा तब से उनपर क्रश है। बता दें कि उस वक्त सोनाक्षी की उम्र 13 साल थी और ऋतिक 26 साल के थे। फिल्म 'कहो ना प्यार है' साल 2000 में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sonakshi sinha
फिलहाल सोनाक्षी सिन्हा सिंगल हैं लेकिन आपको बता दें कि वह सलमान खान के छोटे भाई और एक्टर सोहेल खान के साले बंटी सचदेवा के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में बनी रही थीं। गौरतलब है कि दोनों काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे और फिर बाद में उनका ब्रेकअप हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
sonakshi sinha
यह भी बता दें कि एक्टर विक्की कौशल के साथ सोनाक्षी सिन्हा 'ब्राइट्स टूडे' मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाने के चलते सुर्खियों में हैं। फोटोशूट की काफी तारीफ की जा रही है। वहीं, सोनाक्षी सलमान की आने वाली फिल्म दबंग 3 और वरुण धवन के साथ कलंक में नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।