{"_id":"5bd9abc2bdec2269ba10c7a9","slug":"shahrukh-khan-can-make-zero-from-hero-on-birthdays-he-will-see-director-then-world-will-see","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थडे पर शाहरुख खान को हीरो से 'जीरो' बना सकते हैं ये डायरेक्टर, फिर दुनिया देखेगी नजारा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बर्थडे पर शाहरुख खान को हीरो से 'जीरो' बना सकते हैं ये डायरेक्टर, फिर दुनिया देखेगी नजारा
entertainment desk
Updated Wed, 31 Oct 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे पर्दे से शुरू होकर बॉलीवुड के किंग बनने वाले शाहरुख खान के बर्थडे को लेकर उनके फैंस बेहद ही एक्साइटेड नजर आते हैं। हर साल इस दिन उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस उनके घर मन्नत के सामने भारी संख्या में खड़े होते हैं। इतनी ही नहीं कुछ लोग शाहरुख के लिए केक तो कुछ दीवानगी लेकर पहुंचते हैं, लेकिन इस बार शाहरुख को निर्देशक आनंद रॉय एक खास तोहफा दे रहे हैं।
bollywood
- फोटो : self
बता दें कि शाहरुख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जीरो की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो किंग के जन्मदिन पर आनंद उन्हें सबसे बड़ा तोहफा देने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म जीरो का ट्रेलर शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर लॉन्च किया जा सकता है। जीरो का टीजर पहले ही जारी किया जा चुका है।
bollywood
- फोटो : self
टीजर में शाहरुख की एक झलक देखी गई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है। फिल्म जीरो में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख एक बौने के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में किंग खान के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा अहम किरदारों में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
बता दें कि फिल्म में सलमान खान का भी एक कैमियो है। किसी फिल्म में बहुत सालों बाद यह सितारे एक दूसरे के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। रिपोर्ट की माने तो आनंन भारी भरकम बजट के साथ जीरो फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख को बौना दिखाने के लिए एक उच्च स्तरीय तकनीक का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
फिल्म का अनुमानित बजट 180 से 200 करोड़ के बीच बताया जा रहा है। पिछले कुछ समय से शाहरुख खान की कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं कर पाई हैं। ऐसे में सभी को शाहरुख खान की जीरो फिल्म से काफी उम्मीदें नजर आ रही हैं।