फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपना चौधरी की जिंदगी के 5 अनसुलझे किस्से, जंग और जहर से लेकर राजनीति के 'बिग बॉस' तक

Tue, 26 Mar 2019 04:31 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Tue, 26 Mar 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
sapna chaudhary life facts politics to bigg boss
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा की लोकप्रिय डांसर सपना चौधरी की जिंदगी कई मायनों में अनसुलझी है। 2008 में पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र करीब 12 साल थी। इसके बाद मां नीलम और भाई-बहनों की जिम्मेदारी इनके कंधों पर आ गई। पुलिसवाली बनना चाहती थीं, लेकिन जिम्मेदारी के चलते ज्यादा पढ़ नहीं पाईं। पुरुषों से नफरत रही, इसलिए जिंदगी में प्यार शामिल नहीं हुआ। आगे की स्लाइड में देखिए सपना चौधरी की जिंदगी के ऐसे ही 5 अनसुलझे किस्से?
sapna chaudhary life facts politics to bigg boss
sapna chaudhary
सपना नहीं सुष्मिता सेन: क्या आप जानते हैं 25 सितंबर 1995 को दिल्ली के महिपालपुर में जन्मी सपना चौधरी का असली नाम पहले सुष्मिता सेन था। 1995 में जब सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स बनी थीं, तो उनकी बुआ ने सपना का यह नाम रख दिया, लेकिन उनके मां-बाप ने स्कूल में उनका नाम सपना चौधरी लिखवा दिया, तब से वे इसी नाम के साथ जीने लगीं। पहला गीत जब हिट हुआ तो सपना चौधरी को उनके चाहने वाले 'सॉलिड बॉडी' भी बुलाने लगे।
sapna chaudhary life facts politics to bigg boss
sapna chaudhary
शादी के नाम पर भागती हैं क्यों: सपना चौधरी से जब भी सवाल पूछा गया कि वे शादी कब करेगी? इसके जवाब में सपना चौधरी यही कहती हैं कि कभी भी नहीं, मैं शादी-वादी नहीं करना चाहती। वैसे भी जब सलमान खान कुंवारे रह सकते हैं तो हम नहीं रह सकते क्या। इसके पीछे की वजह भी सपना ने खुद बताई थी कि उसकी बहन की दो शादियां हुईं, लेकिन दोनों फेल। इसलिए उनका लड़कों पर विश्वास उठ गया, इसीलिए उन्होंने अभी तक शादी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
sapna chaudhary life facts politics to bigg boss
sapna chaudhary
जिसकी दुनिया दीवानी, वो किसकी दीवानी: सपना चौधरी ने अपनी जिंदगी से जुड़े तमाम खुलासे बिग बॉस में किए थे। सपना के मुताबिक, उनको एक लड़का पसंद है। सपना ने कहा कि जिन लड़कों ने मुझे पसंद किया वो मुझे कभी पसंद नहीं आए और मैं जिसे पसंद करती हूं वो किसी काम का नहीं है। उससे कुछ कहना ही बेकार है। वैसे सपना चौधरी बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा की जबरदस्त फैन हैं। उनके गीतों पर खुद को नाचने से रोक नहीं पातीं।
विज्ञापन
sapna chaudhary life facts politics to bigg boss
sapna chaudhary
जहर खाने को क्यों हुईं मजबूर: सपना चौधरी अपनी एक रागिनी के कारण विवादों में आईं थीं। 17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना चौधरी ने रागिनी 'बिगड़ग्या' गाईं थीं। इस रागिनी के जरिए उन्होंने दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे। रागिनी के बोलों पर आपत्ति जताते हुए हिसार में बहुजन आजाद मोर्चा ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव में एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर सपना चौधरी को लेकर भद्दे कमेंट्स किए गए और चरित्र हनन की कोशिश की गई। इस बात से आहत होकर सपना चौधरी ने जहर खा लिया और आत्महत्या की कोशिश की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed