{"_id":"5c99faf5bdec226dae669a81","slug":"jaya-prada-huge-transformation-bollywood-actress-to-politician-unseen-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"13 की उम्र में जया प्रदा ने फिल्मों में किया था डेब्यू, तस्वीरों में देखिए 45 साल में बदल गईं कितनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
13 की उम्र में जया प्रदा ने फिल्मों में किया था डेब्यू, तस्वीरों में देखिए 45 साल में बदल गईं कितनी
महज 13 साल की उम्र में सिनेमाजगत में कदम रखने वाली जया प्रदा आज एक नामी हस्ती हैं। जया प्रदा (Jaya Prada) ने फिल्म इंडस्ट्री में हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। हिंदी फिल्मों की बात करें तो वह आखिरी बार 'रज्जो' फिल्म में नजर आई थीं। जया प्रदा को फिल्म इंडस्ट्री में 39 साल हो गए है जबकि सिनेमाजगत से लेकर राजनीतिक सफर तक 45 साल। जया न केवल फिल्म इंडस्ट्री की एक सफल अभिनेत्री हैं बल्कि पूर्व सांसद भी हैं। राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर से जया प्रदा का नाम चर्चा में है जिसकी वजह लोकसभा चुनाव 2019 है। जया प्रदा चुनाव के तहत भाजपा पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। तो चलिए हम तस्वीरों में जया प्रदा (Jaya Prada) का बदलता हुआ लुक दिखाते हैं।
2 of 7
jaya prada
- फोटो : file photo
जया प्रदा की यह तस्वीर उनके बचपन की है। जया के पिता कृष्णा राव तेलुगू फिल्मों के फाइनेंसर थे। जया के फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म 'भूमिकोसम' से हुई। इस फिल्म के लिए जया प्रदा को केवल 10 रुपए मिले थे। शुरू से ही जयाप्रदा की जिंदगी रहस्य और रोमांच से भरी रही है। उनका जीवन हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहा है।
3 of 7
Jaya Prada
- फोटो : file photo
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा का असली नाम ललिता रानी है। फिल्मों में आने के बाद जैसे कई कलाकारों के नाम बदलते हैं वैसे ही ललिता रानी जया प्रदा हो गईं। ललिता उर्फ जया का जन्म 3 अप्रैल 1962 में आंध्र प्रदेश के राजाहमुंडरी जिले में हुआ था। जया प्रदा की यह तस्वीरें उस वक्त की है जब वह फिल्म इंडस्ट्री में लीड रोल करने लगी थीं। इन तस्वीरों में जया प्रदा साड़ी पहने हुए हैं। जया प्रदा के लुक में समय के साथ काफी बदलाव आए। आगे की स्लाइड में तस्वीरों के जरिए उनके लुक में बदलाव देखिए...
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Jaya Prada Sridevi
- फोटो : file photo
इस तस्वीर में पहले की अपेक्षा आपको काफी बदलाव लगेगा। इस तस्वीर में जया प्रदा पहले से ज्यादा ग्लमैरस लग रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह श्रीदेवी के साथ नजर आ रही हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो 1986 में जब जया का करियर पीक पर था तब उन्होंने निर्माता श्रीकांत नाहटा से शादी कर ली थी। दोनों 22 जून 1986 को शादी के बंधन में बंध गए। जयाप्रदा श्रीकांत की दूसरी पत्नी थीं।
विज्ञापन
5 of 7
Jaya Prada
- फोटो : file photo
इस तस्वीर की बात करें तो यह तस्वीर जया प्रदा की किसी फिल्म की है। इन दोनों तस्वीर में जया बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।