फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपना चौधरी जहर खा चुकी हैं, जेल जाने की नौबत तक आ गई थी, पढ़ें सिंगर से जुड़े 8 विवाद

Tue, 26 Mar 2019 03:57 PM IST
खुशबू गोयल ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 26 Mar 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, sapna choudhary in controversy for entry in politics
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपना चौधरी - फोटो : ANI
सपना चौधरी से जुड़े 8 ऐसे विवाद देखिए, जिन पर खूब हंगामा हुआ। गायिका जहर खा चुकी है, एक बार तो जेल जाने की नौबत तक आ गई थी। दरअसल सपना चौधरी और विवादों का गहरा नाता रहा है।
Lok Sabha Elections 2019, sapna choudhary in controversy for entry in politics
मनोज तिवारी से मिलीं सपना चौधरी - फोटो : ट्विटर
सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, वो भी राजनीति में एंट्री को लेकर। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों के बीच खबर आई कि सपना चौधरी ने कांगेस ज्वॉइन कर ली। प्रियंका गांधी के साथ उनकी तस्वीर वायरल हो गई। वो तस्वीरें में वायरल हुई, जिसमें वे पार्टी की सदस्यता लेतीं नजर आईं। अटकलों का दौर चला कि सपना उत्तरप्रदेश में मथुरा से चुनाव लड़ेंगी। लेकिन अगले दिन सपना चौधरी ने कांग्रेस ज्वॉइन करने से इंकार कर दिया। इस वाकये से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गईं। कांग्रेस में शामिल होने से इंकार करने के बाद सपना दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी से मिलीं, तो अटकलें लगने लगीं कि सपना अब भाजपा ज्वॉइन कर रही हैं। हालांकि अभी तक कुछ भी साफ नहीं हुआ है, लेकिन उनके फैन्स और राजनेता अब कशमकश हैं कि सपना आखिर कर क्या रहीं हैं और आगे क्या करेंगी।
Lok Sabha Elections 2019, sapna choudhary in controversy for entry in politics
एक्ट्रेस सपना चौधरी
इससे पहले सपना चर्चा में रहीं, तब जब 22 जून 2018 को जब वे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंच गईं। हालांकि वे उनसे मिल नहीं पाई, लेकिन मिलने का समय जरूर मांगा। अटकलें लगाई जा रही हैं कि सपना कांग्रेस ज्वॉइन करेंगी या कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकती हैं। इस बीच बीजेपी सांसद अश्विनी चोपड़ा ने सपना चौधरी को लेकर विवादित बयान दे दिया। सांसद ने सपना चौधरी को ठुमके वाली कहा है। सांसद अश्वनी कुमार चोपड़ा के इस बयान से सियासी घमासान मच सकता है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस में ठुमके लगाने वाले जो हैं, वो ही ठुमके लगाएंगे। ये उनको देखना है कि ठुमके लगाने हैं या फिर चुनाव जीतना है। उन्होंने यह बयान करनाल में कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, sapna choudhary in controversy for entry in politics
एक्ट्रेस सपना चौधरी
इससे पहले 2 मार्च 2018 को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘वीरे की वेडिंग’ के गाने ‘हट जा ताऊ’ को लेकर विवाद हुआ। यह गाना सपना चौधरी पर फिल्माया गया है। हरियाणवी गायक विकास कुमार ने सपना चौधरी समेत फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को 7 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा। फिल्म डायरेक्टर आशु त्रिखा, अभिनेता जिम्मी शेरगिल, सिंगर सुनिधि चौहान, डांसर सपना चौधरी समेत 16 लोगों के नाम शामिल है। मामला ‘हट जा ताऊ पाछे नै’ गाने के कॉपीराइट का है।
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, sapna choudhary in controversy for entry in politics
एक्ट्रेस सपना चौधरी
सपना चौधरी अपनी एक रागिनी के कारण विवादों में आईं थीं। 17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना चौधरी ने रागिनी 'बिगड़ग्या' गाईं थीं। इस रागिनी के जरिए उन्होंने दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे। रागिनी के बोलों पर आपत्ति जताते हुए हिसार में बहुजन आजाद मोर्चा ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव में एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर सपना चौधरी को लेकर भद्दे कमेंट्स किए गए और चरित्र हनन की कोशिश की गई। इस बात से आहत होकर सपना चौधरी ने जहर खा लिया और आत्महत्या की कोशिश की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed