फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sapna Choudhary Husband: कौन हैं सपना चौधरी के पति वीर साहू? इसी साल जनवरी में हुई थी गुपचुप तरीके से शादी

Wed, 07 Oct 2020 05:25 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 07 Oct 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
Sapna Choudhary Blessed With Baby Boy: Here Know About Her Husband Veer Sahu
सपना चौधरी, वीर साहू - फोटो : instagram/itssapnachoudhary, veersahuofficial

Sapna Choudhary: मशहूर हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी के घर नन्हा मेहमान आया है। सपना ने रविवार को बेटे को जन्म दिया। जानकारी के मुताबिक मां और बेटा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। सपना के घर में किलकारी गूंजने की खबर आई तो प्रशंसक भी हैरान रह गए क्योंकि उनकी शादी की जानकारी सामने नहीं आई थी। जब प्रशंसकों ने सवाल पूछने शुरू किए तो सपना चौधरी के पति वीर साहू फेसबुक पर आए और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।वीर साहू ने वीडियो में कहा कि 'किसी की निजी जिंदगी को लेकर इस तरह से लोगों का हस्तक्षेप क्या सही है? हमने अपनी मर्जी से शादी की है, इससे लोगों को क्या एतराज है?' हालांकि इससे पहले दोनों का नाम जोड़ा जाता रहा है लेकिन ना तो सपना और ना ही वीर ने कभी इसकी पुष्टि की थी। तो चलिए इसी कड़ी में आपको वीर साहू के बारे में बताते हैं। 

Sapna Choudhary Blessed With Baby Boy: Here Know About Her Husband Veer Sahu
सपना चौधरी - फोटो : instagram/itssapnachoudhary

लॉकडाउन की वजह से सपना चौधरी पिछले सात आठ महीने से किसी सार्वजनिक जगह पर नहीं दिखीं। हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले उन्होंने किसानों का समर्थन करते हुए वीडियो साझा किया था जिसमें उन्होंने सरकार और मीडिया को किसानों के मुद्दों की ओर ध्यान दिलाया था। इस बीच किसी को भी भनक नहीं लगी कि सपना चौधरी मां बनने वाली हैं।
 

Sapna Choudhary Blessed With Baby Boy: Here Know About Her Husband Veer Sahu
सपना चौधरी - फोटो : instagram/itssapnachoudhary

दरअसल लंबे समय से प्रशंसक सपना चौधरी के दुल्हन बनने का इंतजार कर रहे थे। सपना चौधरी की मां नीलम ने अपनी बेटी की शादी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसी साल जनवरी में सपना चौधरी और वीर साहू ने कोर्ट मैरिज की। वीर साहू के फूफा का निधन हो गया था इस वजह से शादी के बाद कोई कार्यक्रम नहीं किया गया। वहीं शादी के ठीक नौ महीने बाद सपना चौधरी मां बनी हैं। इससे पहले मीडिया में खबरें आई थीं कि सपना चौधरी ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड वीर साहू से सगाई कर ली है। बताया जाता है दोनों करीब चार साल से रिलेशनशिप में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Choudhary Blessed With Baby Boy: Here Know About Her Husband Veer Sahu
सपना चौधरी, वीर साहू - फोटो : अमर उजाला

कौन हैं वीर साहू
वीर साहू एक गायक, संगीतकार, गीतकार और हरियाणवी अभिनेता हैं। उन्हें बब्बू मान के नाम से भी जाना जाता है। स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई के दौरान वीर बहुत प्रतिभाशाली रहे हैं। उन्हें संगीत का बहुत शौक था, लेकिन संगीत के क्षेत्र में पांव जमाना आसान नहीं था, इसलिए एमबीबीएस की पढ़ाई भी बीच में ही छोड़ दी। साल 2016 में आए उनके म्यूजिक वीडियो ठाडी बॉडी ने उनकी किस्मत बदल दी और वह बहुत लोकप्रिय हुए। उसके बाद 2017 में आई रसूख आला जाट और आह चक ने तो वीर की लोकप्रियता और बढ़ा दी।

विज्ञापन
Sapna Choudhary Blessed With Baby Boy: Here Know About Her Husband Veer Sahu
वीर साहू - फोटो : instagram/veersahuofficial

वीर हिसार के बड़े जमींदार परिवार से हैं। सपना चौधरी की तरह वीर साहू भी जाट समुदाय से हैं। वीर को फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग का काफी शौक है। सपना का मायका बहादुरगढ़ से सटे दिल्ली के कस्बे नजफगढ़ में है, जबकि उनका ससुराल हिसार में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed