{"_id":"630e03968747d22710246d90","slug":"sapna-choudhary-new-song-love-you-gori-re-become-hit-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sapna Choudhary: इंटरनेट पर धूम मचा रहा सपना चौधरी का नया गाना, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर यूं मनाया जश्न","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sapna Choudhary: इंटरनेट पर धूम मचा रहा सपना चौधरी का नया गाना, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर यूं मनाया जश्न
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 30 Aug 2022 06:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सपना चौधरी अपने म्यूजिक वीडियोज की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उनका गाना 'लव यू गोरी रे' रिलीज हुआ है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने का सपना जोर शोर से प्रचार कर रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने का एक रील साझा किया है। इस इंस्टा रील पर में सपना अपने नए गाने पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं।
2 of 4
सपना चौधरी का नया गाना 'लव यू गोरी रे' रिलीज
- फोटो : सोशल मीडिया
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सपना को 'लव यू गोरी रे' गाने पर लिपसिंक करते हुए देखा जा सकता है। सपना का यह इंस्टा पोस्ट लोगों को काफी पसंद आ रहा है। उनके फैंस इस पोस्ट पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'माइंड ब्लोइंग गाना है मैम जी।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं सपना जी।' एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'आप बहुत क्यूट हैं।' इसके अलावा ज्यादातर यूजर हार्ट इमोजी इस पोस्ट पर शेयर कर रहे हैं।
सपना चौधरी का नया गाना 'लव यू गोरी रे' रिलीज
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सपना का यह गाना पिछले दिनों रिलीज हुआ है। जो जमकर धमाल मचा रहा है। गाने में सपना देसी अंदाज में नजर आ रही हैं। सपना चौधरी पर फिल्माए इस गाने को नोनू राणा ने अपनी आवाज दी है। इस म्यूजिक वीडियो में सपना गांव के रंग में पूरी तरह से रंगी हुई नजर आ रही हैं। बहुत कम समय में इस गाने ने लाखों व्यूज बटोर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सपना चौधरी-खेसारी लाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे कुछ दिनों पहले उनका एक और गाना रिलीज हुआ था दर्शकों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रहा था। सपना के इस गाने का नाम 'चटक मटक' था जिसमें उनके साथ भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी दिखे थे। दोनों के फैंस को यह ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी पसंद आई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।