{"_id":"5d95773a8ebc3e93d9658e32","slug":"sara-ali-khan-amrita-singh-and-ibrahim-khan-talk-about-their-personal-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सैफ की दूसरी शादी के बारे में सुनते ही क्या बोली थीं अमृता, पहली बार बेटी सारा ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सैफ की दूसरी शादी के बारे में सुनते ही क्या बोली थीं अमृता, पहली बार बेटी सारा ने किया खुलासा
सारा अली खान ने अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया । 'केदारनाथ' और 'सिंबा' के बाद अब उनके पास फिल्मों की लंबी लाइन है । सारा की आने वाली फिल्म 'लव आज कल 2' है । इसके अलावा वो वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नंबर 1' के रीमेक की शूटिंग कर रही है । हाल ही में सारा और उनके भाई इब्राहिम ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है ।
2 of 6
sara ali khan
- फोटो : social media
इस मैगजीन से बात करते हुए सारा, इब्राहिम और उनकी मां अमृता सिंह ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई दिलचस्प बातें शेयर कीं । अमृता ने इब्राहिम के बारे में कहा, 'इब्राहिम हमारे घर में एक पुराने लोगों की तरह है। जो हमेशा शांत और जेंटल है। वह हर मुश्किल को एक मुस्कुराहट के साथ पार कर जाता है। लेकिन मुझे सारा और इब्राहिम दोनों से एक परेशानी हैं। ये दोनों बहुत ही लापरवाह हैं।'
3 of 6
sara ali khan
- फोटो : social media
सारा के बारे में बात करते हुए अमृता सिंह ने कहा- सारा बहुत ही अनुशासन में रहनी वाली बच्ची है। वह सभी की बहुत इज्जत कहती है। वह अपने काम, दिमाग और शरीर को लेकर अनुशासित रहती है। मैं उसके खुद को बैलेंस रखने के रोज के प्रयासों को देखती हूं। सिर्फ अमृता ही नहीं इब्राहिम ने भी बहन सारा के साथ रिश्ते के बारे में बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Amrita Singh and Sara Ali Khan
- फोटो : instagram
उन्होंने कहा- मेरा और सारा का रिश्ता बहुत ही अच्छा है। हम दोनों एक-दूसरे को समझते हैं और बहुत ही कम लड़ाई करते हैं। अगर लड़ाई करते हैं तो वह फालतू की बातों पर होती है। हम दोनों एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं।' वहीं सारा ने अपने पिता सैफ अली खान की दूसरी शादी के बारे में बात की ।
सारा ने कहा, 'जब अब्बा और करीना की शादी थी तो मुझे याद है मेरी मां मुझे लॉकर लेकर गईं और सारी ज्वैलरी निकालकर कहा था कि बताओ तुम्हें कौन से झुमके पहनने चाहिए । उन्होंने अबु जानी और संदीप खोसला को कॉल कर कहा था, सैफ शादी करने जा रहा है और मैं चाहती हूं कि सारा सबसे खूबसूरत लहंगा पहने ।' सारा ने नवाब खानदान से ताल्लुक रखने पर भी बात की ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।