फिल्मी सितारे कई बार अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने लव अफेयर को लेकर चर्चा में रहते हैं। फिल्मी दुनिया में सच्चे प्यार की कसमें खाने वाले कई अभिनेता सिर्फ एक बार नहीं, कई बार सच्चा प्यार कर बैठते हैं। तीन अक्टूबर को ब्वॉयफ्रेंड डे के मौके पर हम आपको ऐसे स्टार्स के बारे में बताते हैं जो कभी अपनी फिल्मों की हीरोइन के साथ तो कभी किसी की एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ के साथ प्यार में दिल हार बैठे।
{"_id":"5d947c8c8ebc3e017d363e50","slug":"boyfriend-s-day-2019-bollywood-celebs-who-fall-in-love-again-and-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Boyfriend Day: कभी फिल्मों की हीरोइन तो कभी किसी और की गर्लफ्रेंड पर दिल हार बैठे ये पांच स्टार्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Boyfriend Day: कभी फिल्मों की हीरोइन तो कभी किसी और की गर्लफ्रेंड पर दिल हार बैठे ये पांच स्टार्स
Thu, 03 Oct 2019 08:19 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 03 Oct 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
बॉयफ्रेंड डे 2019
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
राज कपूर
सबसे पहले बात करते हैं राज कपूर की। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के शोमैन राज कपूर अपने जमाने के बहुत बड़े आशिक रहे हैं। राज कपूर ने 19 साल की उम्र में 16 साल की कृष्णा कपूर से विवाह किया। फिर नर्गिस के साथ नौ साल तक उनका प्रेम प्रसंग चला। जब दिल टूटा तो राज कपूर ने शराब पीना शुरू कर दिया। इस पर उनकी पत्नी कृष्णा कपूर का कहना था, राज कपूर साहब को दिल टूटने की तकलीफ नहीं थी पर कल का लड़का सुनील दत्त उनकी हीरोइन को ले गया, इस बात से उनके अहंकार को बेहद ठेस पहुंची।

dilip kumar
दिलीप कुमार
ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार का पहला प्रेम प्रसंग उनकी फिल्म की अभिनेत्री कामिनी कौशल के साथ था। उसके बाद मधुबाला के साथ उनका प्रेम बहुत गहरा रहा। फिल्म ‘नया दौर’ के वक़्त आउटडोर शूटिंग के लिए मधुबाला के पिता अत्ताउल्लाह खान ने 50 हजार रुपये नकद लेकर वादा किया, पर शूटिंग की अनुमति नहीं दी। इसके बाद ये मामला अदालत पहुंचा, जहां दिलीप साहब ने स्वीकारा कि वो मधुबाला से प्यार करते हैं। ‘मुगल-ए-आजम’ के दौरान दोनों के प्रेम प्रसंग को विराम लग चुका था। फिर उनका नाम वैजंतीमाला और वहीदा रेहमान के साथ जुड़ा।

देव आनंद
- फोटो : social media
देव आनंद
देव आनंद प्यार के बार बार गिरफ्तार होने वाले व्यक्ति थे। उनका सच्चा प्यार सुरैया थीं, पर सुरैया की नानी को ये रिश्ता क़ुबूल नहीं था। कल्पना कार्तिक जो उनकी फिल्मों की हीरोइन थीं, उनके साथ देव साहब का प्रेम प्रसंग हुआ और फिर जीनत अमान के साथ। लेकिन उनकी शादी कल्पना कार्तिक के साथ हुई और इन प्रेम प्रसंगों के बावजूद इनकी शादी बची रही।

किशोर कुमार
- फोटो : SELF
किशोर कुमार
मशहूर अभिनेता और गायक किशोर कुमार ने भी अपनी जिन्दगी में चार विवाह किए। उनकी पहली पत्नी बंगाल की अभिनेत्री रूमा घोष थीं, जो उन्हें छोड़कर चली गईं। फिर उन्होनें मधुबाला के साथ शादी की पर मधुबाला का पहला और आखिरी प्यार सिर्फ दिलीप साहब ही रहे। किशोर कुमार ने फिर योगिता बाली के साथ विवाह रचाया, जो सिर्फ दो साल तक चला। फिर किशोर कुमार ने लीला चंदावरकर से विवाह किया।