{"_id":"5d94717e8ebc3e016b6b000d","slug":"boyfriend-day-salman-khan-to-akshay-kumar-know-their-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड की अधूरी प्रेम कहानियां: वो बॉयफ्रेंड जिन्होंने अभिनेत्रियों से मोहब्बत तो की, लेकिन...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड की अधूरी प्रेम कहानियां: वो बॉयफ्रेंड जिन्होंने अभिनेत्रियों से मोहब्बत तो की, लेकिन...
Thu, 03 Oct 2019 08:18 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 03 Oct 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
boyfriend day
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर ऐसी प्रेम कहानियां सुनने को मिलती हैं जिसमें हीरो-हीरोइन साथ काम करते-करते प्यार में पड़ जाते हैं । इनमें से कुछ ही प्रेम कहानियां ऐसी रहीं जिन्हें मुकाम मिल पाया । ज्यादातार हीरो-हीरोइन की प्रेम कहानी अधूरी ही रह गईं । 3 अक्टूबर को बॉयफ्रेंड डे के मौके पर हम आपको ऐसे एक्टर्स के बारे में बताते हैं जिनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई ।
Akshay Shilpa
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी
एक वक्त था जब खिलाड़ी अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का प्यार परवान पर था। उस वक्त ऐसी भी खबरें आई थीं कि अक्षय और शिल्पा जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन अक्षय चाहते थे कि उनकी पत्नी फिल्मों में काम न करें लेकिन शिल्पा अपने आपको एक सफल अभिनेत्री के तौर पर देखना चाहती थीं। ऐसे में शिल्पा और अक्षय का ये रिश्ता थम सा गया। जिसके बाद अक्षय ने ट्विंकल और शिल्पा ने राज कुंद्रा से शादी कर ली।

Salman Khan and Aishwarya Rai
- फोटो : social media
सलमान खान और ऐश्वर्या राय
90 के दशक में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का इश्क ऐश्वर्या राय के साथ परवान चढ़ा था। लेकिन ये इश्क भी पूरा न हो सका। ऐसा कहा जाता है कि सलमान खान का ओवर पजेसिव व्यवहार और ऐश्वर्या की जिंदगी में ज्यादा दखल देना उनके रिश्ते के टूटने की वजह बनी। सलमान खान अक्सर ऐश्वर्या की फिल्मों के शूट्स तक में पहुंच जाया करते थे। ऐसे में ऐश्वर्या ने इस रिश्ते को खत्म कर दिया और बाद में अभिषेक बच्चन से शादी की। हालांकि सलमान खान आज भी सिंगल हैं।

अभिषेक करिश्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड के दो बड़े परिवार, यानी कपूर और बच्चन रिश्ते में बंधने जा रहे थे। पूरी इंडस्ट्री अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की होने वाली शादी को लेकर खुश थे। लेकिन तभी अचानक खबरें सामने आने लगीं कि दोनों के बीच कुछ खटास आ गई है और रिश्ता टूट गया है। हालांकि कभी भी इसकी वजह सामने नहीं आई। जिसके बाद करिश्मा की शादी बिजनेसमैन संजय कपूर से हो गई। जबकि अभिषेक ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली।

Deepika Padukone, Ranbir Kapoor
- फोटो : social media
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में गिने जाते थे। दीपिका ने आरके (रणबीर कपूर) के नाम का टैटू भी बनवाया था। लेकिन ये रिश्ता भी शादी की सीढ़ी नहीं चढ़ पाई और दोनों का ब्रेकअप हो गया। बता दें कि बाद में दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी कर ली जबकि हाल फिलहाल में रणबीर का नाम आलिया भट्ट के साथ जुड़ रहा है।