फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना: लोगों की मदद के लिए आगे आईं सारा अली खान, सोनू सूद ने की जमकर तारीफ

Sat, 08 May 2021 07:58 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 08 May 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan Contribution towards Sonu Sood Foundation for helping people in covid times
सोनू सूद, सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में कोरोना महामारी से हालात दिन-प्रतिदिन बिगड़ते ही नजर आ रहे हैं। बात यहां तक आ पहुंची है कि लोगों को इलाज भी नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान सोनू सूद लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। सोनू के अलावा भी कई सितारों ने अपना योगदान दिया है। अब इस सूची में अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में सारा भी लोगों की मदद के लिए सामने आई हैं जिसपर लोगों के मसीहा सोनू ने उनकी जमकर तारीफ की है।

Sara Ali Khan Contribution towards Sonu Sood Foundation for helping people in covid times
सारा अली खान - फोटो : PTI

दरअसल, सारा अली खान ने कोरोना महामारी के खिलाफ अपने समर्थन को और आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंदों के लिए अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने के लिए सोनू सूद की फाउंडेशन को महत्वपूर्ण राशि दान की है। इस बात की जानकारी खुद सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर दी है।

Sara Ali Khan Contribution towards Sonu Sood Foundation for helping people in covid times
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

सोनू सूद ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सोनू फाउंडेशन में मदद के लिए आपका आभार सारा अली खान। मुझे आप पर गर्व है और ऐसे ही अच्छे काम करती रहो। तुम्हारे इस कदम के बाद से युवाओं को वाकई आगे आने की प्रेरणा मिलेगी। तुम हीरो हो।' सोनू के ट्वीट के बाद से फैंस सारा की तारीफ करते नहीं थम रहे हैं। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan Contribution towards Sonu Sood Foundation for helping people in covid times
सारा अली खान - फोटो : Instagram

सोनू सूद के इस ट्वीट और सारा अली खान के इस सराहनीय कदम को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि सारा लगातार अपने सोशल मीडिया पर कोविड में राहत आवश्यकताओं और संसाधनों के लिए पोस्ट कर रही हैं। ऐसे में उनका यह कदम वाकई काबिल-ए-तारीफ है।

विज्ञापन
Sara Ali Khan Contribution towards Sonu Sood Foundation for helping people in covid times
सारा अली खान - फोटो : Instagram

बात सारा के वर्कफ्रंट की करें तो उन्होंने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद सारा फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं। वहीं सारा की तीसरी फिल्म कार्तिक आर्यन के साथ लव आज कल थी। इसके साथ ही सारा आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म कुली नंबर वन में भी दिखी थीं। अब वह जल्द ही फिल्म अतरंगी रे में नजर आएंगी। इस फिल्म में सारा के साथ अक्षय कुमार और धनुष मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed