{"_id":"5c0e1454bdec2241be1df043","slug":"sara-ali-khan-disheartened-by-film-s-ban-in-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में केदारनाथ के बैन होने पर सारा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-एक बार तो जरूर...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उत्तराखंड में केदारनाथ के बैन होने पर सारा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-एक बार तो जरूर...
Mon, 10 Dec 2018 12:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
45 करोड़ की इस बाढ़ में अटकी हैं इन लोगों के करियर की नावें !
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने अपनी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' के उत्तराखंड में बैन होने पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। सारा का कहना है कि फिल्म का उद्देश्य विभाजन नहीं बल्कि लोगो को एकजुट करना है।
फिल्म में एक हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के की लव स्टोरी दिखाई गई है, जबकि फिल्म पर बैन लगाने वालों ने हिंदू भावनाओं को प्रभावित करने और प्यार जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।
2 of 3
sara ali khan
सारा अली खान ने बताया कि उत्तराखंड में ही फिल्म की शूटिंग की गई। 40 दिन तक वहां रही। यह उनके करियर की सबसे अच्छी यादें हैं। सारा को इस बात का बेहद अफसोस है कि उनकी यह फिल्म उत्तराखंड में बैन हो गई। सारा का कहना है कि वे जाति, धर्म, जातीयता को मार्कर के रूप में नहीं मानती।
ये फिल्म आपको विभाजित करने का नहीं बल्कि एक साथ आने के लिए कहती है। सारा ने कहा कि लोगो को एक बार जरूर ये फिल्म देखनी चाहिए। हालांकि, सारा ने कहा वो लोगों की भावनाओं का सम्मान करती है। एक अभिनेत्री के रूप में उन्होंने अपने फिल्म में 100 प्रतिशत योगदान दिया है।
3 of 3
Sushant singh rajput and sara ali khan
गौरतलब है कि अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज हुई है, जिसने पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये कमाए है। फिल्म में सारा के काम की सराहना की गई है आपको बता दे कि सारा की अगली फिल्म सिम्बा जल्द ही सिनेमाघरों में आयेगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे। यह फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।