सारा अली खान आज बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं। वह अक्सर अपनी दमदार अदाकारी से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ खुद से जुड़ी जानकारी साझा करती हैं। सारा बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान की बेटी हैं। शाही परिवार से होने के बावजूद वह साधारण जिंदगी जीना पसंद करती हैं। अब इस बारे में उन्होंने खुलकर बात की है।
Sara Ali Khan: खुद को शाही परिवार से नहीं जोड़तीं सारा अली खान, बोलीं- मुझे हंसी आती है जब कोई...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गैसलाइट' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। लगातार वह इसका प्रमोशन कर रही हैं। अब उन्होंने 'गैसलाइट' में निभाए अपने किरदार के बारे में बात की है। फिल्म में सारा ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है, जो शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन उनकी परवरिश साधारण तरीके से हुई है। अब सारा ने असल जिंदगी में खुद को अपने इस किरदार से जोड़ा है।
Luv Ki Arrange Marriage: फैमिली कॉमेडी सिनेमा को मिली नई संजीवनी, विनोद और राज ने शुरू की नई फिल्म
सारा ने कहा कि मुझे हंसी आती है, जब लोग ऐसा सोचते हैं कि मैं शाही परिवार से हूं। मैं कभी खुद को शाही परिवार से नहीं जोड़ती हूं। मैंने अपना ज्यादातर जीवन अपनी मां के साथ मुंबई के जुहू में बिताया है। मैं अपने पापा से मिलने बांद्रा जाती हूं। मैं हिमाचल प्रदेश, केदारनाथ और जम्मू-कश्मीर में छुट्टियां बनाती हूं, विदेशों में नहीं। मुझे शाही का मतलब समझ नहीं आता।
Priyanka Chopra: 30 साल की उम्र में प्रियंका ने फ्रीज करवा दिए थे अपने एग्स, मां की सलाह ने दी थी स्वतंत्रता
सारा अली खान खुद को मुंबई की लड़की मानती हैं। शाही खानदान से होने के बावजूद वह खुद को राजघरानों से नहीं जोड़तीं। बता दें कि सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा पटौदी के अंतिम नवाब मंसूर अली खान की पोती हैं। अभिनेत्री के परदादा ब्रिटिश राज के दौरान पटौदी रियासत के अंतिम शासक थे।
The Big Bang Theory: 'द बिग बैंग थ्योरी' के पक्ष में आए प्रीतीश नंदी, बोले- न नेटफ्लिक्स और न ही शो है दोषी
Farhan Akhtar: फिल्ममेकर होने पर खुद को लकी मानते हैं फरहान, फोटो साझा कर लिखी दिल छूने वाली बात