हाल ही में सारा अली खान अपने डांस को लेकर सुर्खियों में आ गईं। सारा फैशन डिजाइनर संदीप खोसला की भतीजी की शादी में पहुंची थीं । साड़ी में सारा एक पर्फेक्ट हीरोइन नजर आ रही थीं । शादी के फंक्शन में सारा जमकर नाचीं तो उनका वीडियो वायरल हो गया ।
डेब्यू से पहले ही मीडिया के सामने ये कैसी बात बोल गईं सारा अली खान, खुद वीडियो में देख लें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाइट कलर की क्रिस्टल वर्क वाली साड़ी में सारा बेहद खूबसूरत लग रही थीं । इसी पर्टी में सारा ने दिव्या भारती के गाने 'सात समंदर' पर डांस किया । सारा के लटकों-झटकों को देखकर लगा कि वो बॉलीवुड के लिए पूरी तरह से तैयार हैं ।
Fully filmy #saraalikhan on the dance floor last evening. Great job 🎥 @namratazakaria
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
जब सारा पार्टी खत्म कर बाहर निकलीं तो वहां मौजूद मीडिया ने उनसे फोटो की गुजारिश की । तब सारा पोज देने के लिए अपनी साड़ी ठीक करने लगीं । इसी बीच उन्होंने मीडिया के सामने एक सवाल भी दाग दिया ।
Breaking the @instagram and Internet with her dance #saraalikhan is killing it 🔥🔥🔥
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
उन्होंने कहा, 'आप लोग वीडियो क्यों बनाते हैं ।' इसके जवाब में एक फोटोग्राफर ने कहा, 'नहीं मैडम, अंदर का नहीं बनाया है । अंदर तो अंधेरा है । बाहर ही बना रहे हैं ।' ये बात सुन सारा चुप हो गईं । 10 सेकंड पोज देने के बाद वो फिर से अंदर चली गईं ।
Stunner #saraalikhan arrives her bestie Sara for @saudamini08 wedding reception
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
सारा के मन में ये सवाल क्यों आया ये तो वही जानें । लेकिन इससे एक बात तो साफ है कि अपनी डेब्यू फिल्म से पहले सारा किसी भी तरह की बैड पब्लिसिटी नहीं चाहती हैं । बता दें कि सारा रोहित शेट्टी की 'सिंबा' और अभिषेक कपूर की 'केदारनाथ' की शूटिंग कर रही हैं ।