{"_id":"5c149b68bdec2257236ff1d3","slug":"sara-ali-khan-starrer-kedarnath-8th-day-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीकेंड में बढ़ी सारा अली खान की 'केदारनाथ' की कमाई, 8 दिन में कमा लिए इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वीकेंड में बढ़ी सारा अली खान की 'केदारनाथ' की कमाई, 8 दिन में कमा लिए इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kedarnath
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
8वें दिन केदारनाथ ने टिकट खिड़की पर अच्छी पकड़ बना रखी है। सारा अली खान की डेब्यू फिल्म केदारनाथ के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था जिसके बाद निगाहें फिल्म की कमाई पर थीं। एक हफ्ते से ज्यादा बीतने के बावजूद फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला।
2 of 5
kedarnath
- फोटो : twitter
रिलीज के बाद भी केदारनाथ लगातार विवादों में रही। यही नहीं उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग हुई और वहीं फिल्म को बैन कर दिया गया। दक्षिणपंथी कुछ संगठनों ने फिल्म पर लव जिहाद फैलाने का आरोप लगाया था। इसके बावजूद फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
3 of 5
kedarnath
- फोटो : instagram
इंडिया टुडे के मुताबिक, केदारनाथ ने पहले दिन शुक्रवार को 7.25 करोड़, शनिवार को 9.75 करोड़, रविवार को 10.75 करोड़, सोमवार को 4.25 करोड़, मंगलवार को 3.75 करोड़, बुधवार को 3.25 करोड़, गुरुवार को करीब 3 करोड़ और शुक्रवार को 3.10 करोड़ की कमाई की है। इस तरह फिल्म ने अब तक 45.10 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जबकि फिल्म का बजट 35 करोड़ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kedarnath
- फोटो : instagram
केदारनाथ के लिए आने वाला हफ्ता आसान नहीं होगा। 21 दिसंबर को आनंद एल राय के निर्देशन में बनी शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा स्टारर जीरो रिलीज हो जाएगी। बड़े बजट और बड़े स्टार की इस फिल्म के आगे केदारनाथ का टिकना इतना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
5 of 5
kedarnath
- फोटो : instagram
केदारनाथ की कहानी एक हिन्दू टूरिस्ट (सारा अली खान) और एक मुस्लिम पिट्ठू (सुशांत सिंह राजपूत) की प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म में सुशांत सिंह एक गाइड के तौर पर सारा को लेकर भगवान शिव के दर्शन कराने के लिए 14 किलोमीटर का सफर तय करते हैं। केदारनाथ की कहानी साल 2013 में आई उत्तराखंड बाढ़ के इर्द-गिर्द है। जिसमें हजारों लोगों की मौत हो गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।