फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sara Ali Khan: सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से नहीं डरती हैं सारा अली खान, नकारात्मकता से ऐसे निपटती हैं एक्ट्रेस

Sat, 22 Jul 2023 04:53 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 22 Jul 2023 04:53 PM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan talks about social media negativity says she did not listen comments on her personal life
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा अली खान फिलहाल अमरनाथ में अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा को प्रसारित करने में व्यस्त हैं। अभिनेत्री की आखिरी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और वह फिल्म और अपने किरदार को पारिवारिक दर्शकों से मिले स्वागत से बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर भी सारा की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और वह अक्सर ट्रोल्स का भी निशाना बनती रहती हैं। अभिनेत्री ने अब नकारात्मकता से निपटने के बारे में खुल कर बात की है और बताया कि वह कैसे इस ट्रोलिंग के शोर से दूर रहने में कामयाब रहीं।

Sara Ali Khan talks about social media negativity says she did not listen comments on her personal life
सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाल ही में दिए इंटरव्यू में सारा अली खान ने कहा कि जब मैं सब कुछ सुनती हूं, लेकिन केवल वही सुनती हूं, जो रचनात्मक है। अगर लोगों को मेरा काम पसंद नहीं आता है तो यह एक समस्या है, इसलिए मैं अपने काम से संबंधित किसी भी इनपुट को सुनती हूं, लेकिन मेरे व्यक्तिगत जीवन और विश्वास पर की गई टिप्पणियों को मैं हमेशा नजरअंदाज कर देती हूं।

IMPPA Ameesha Patel:  गदर 2 की रिलीज से पहले अमीषा पटेल को झटका, इस मामले में निर्माताओं की संस्था ने किया तलब


 
Sara Ali Khan talks about social media negativity says she did not listen comments on her personal life
अमृता सिंह-सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा एक फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं। उनके पिता सैफ अली खान और मां अमृता सिंह अच्छे कलाकार हैं। वे सारा के साथ फिल्मों को लेकर चर्चा करते हैं। सारा ने कहा कि वह अपने माता-पिता के साथ अपने काम के बारे में चर्चा करती हैं। वह दोनों ने सारा से अपनी प्रवृत्ति विकसित करने और ऐसी स्क्रिप्ट या ऐसा किरदार चुनने के लिए कहा है जिससे उनका दिल जुड़ता हो।

Bollywood: सौतेली मां के लाडले हैं ये सितारे, पिता की दूसरी पत्नी संग मिल जमकर करते हैं मौज-मस्ती


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan talks about social media negativity says she did not listen comments on her personal life
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

गुरुवार को सारा को जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच देखा गया। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्लिप में उन्हें मैचिंग पैंट और लाल चुन्नी के साथ जैकेट पहने देखा जा सकता है और वह अन्य तीर्थयात्रियों से घिरी हुई हैं। सारा महादेव की बहुत बड़ी भक्त हैं। वह अक्सर अमरनाथ की यात्रा और धार्मिक स्थलों का दौरा करती हैं।

Indian Celebs: इन भारतीय सितारों ने करा रखा है अपने शरीर के अंगों का बीमा, लिस्ट देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन


 
विज्ञापन
Sara Ali Khan talks about social media negativity says she did not listen comments on her personal life
सारा अली खान-विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

लक्ष्मण उतेकर के जरिए निर्देशित फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में सारा अली खान के साथ विक्की कौशल नजर आए हैं। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। फिल्म की सफलता पर बात करते हुए सारा अली खान ने कहा कि उन्होंने अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश की थी और अब वह दर्शकों के जरिए मिले प्यार से काफी खुश हैं।

Mouni Roy Hospitalized: नौ दिनों तक अस्पताल में क्यों भर्ती थीं मौनी रॉय? एक्ट्रेस ने बताई हकीकत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed