फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sara Ali Khan: चैट शो में ब्रेकअप पर खुलकर बोलीं सारा,कहा- बहुत बुरा था वह दौर कई फिल्में भी हुईं फ्लॉप

Sat, 04 Mar 2023 09:42 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 04 Mar 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
sara ali khan talks about worst phase in life actress says it began with a breakup and ended with two flops
सारा अली खान - फोटो : Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने साल 2018 में आई फिल्म निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'सिंबा' दमदार एक्टिंग की थी,लेकिन इसके बाद उनकी कई फिल्में फ्लॉप साबित हुई। सारा की दो फिल्में 'लव आज कल' और 'कुली नंबर 1' दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। सारा ने इस बीच अपनी रील और रियल दोनों में काफी मुश्किल दौर देखा था। उन्होंने कहा कि साल 2020 उनके लाइफ का सबसे बुरा हिस्सा रहा है, जिसमें उनका ब्रेकअप भी शामिल है।

sara ali khan talks about worst phase in life actress says it began with a breakup and ended with two flops
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सारा जब कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'लव आज कल' की शूटिंग कर रहीं थीं, तब दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई थी। कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस कार्तिक को डेट कर रही हैं, लेकिन इस बात पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। वहीं, उनके रोमांटिक रिश्ते और ब्रेकअप की पुष्टि करण जौहर ने अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' में की थी। 2020 में फिल्म की रिलीज से ठीक पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया और इसके बाद उन्होंने एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया।

sara ali khan talks about worst phase in life actress says it began with a breakup and ended with two flops
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा ने रणवीर शो पोडकास्ट पर शेयर किया कि साल 2020 उनके लिए काफी बुरा रहा। साल की शुरुआत उनके ब्रेकअप से हुई थी, जिसके बाद उनकी फिल्मों के फ्लाप होने का दौर शुरू हुआ साथ ही उन्होंने कहा कि उनपर ट्रोलिंग का उतना असर नहीं हुआ क्योंकि वह पहले से ही खराब पर्सनल स्पेस में थीं। शो के दौरान सारा काफी इमोशनल दिखीं उन्होंने कहा कि कभी-कभी आप जानते हैं कि आप ट्रोलिंग के लायक हैं या जब कुछ वास्तव में खराब है, लेकिन ट्रोस से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan talks about worst phase in life actress says it began with a breakup and ended with two flops
सारा अली खान - फोटो : social media

वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि जब आपका दिल टूटा हुआ, दुखी, थका हुआ, डरा हुआ, घबराया हुआ हो तो क्या फर्क पड़ता है 20 लोग पढ़ रहे हैं, क्योंकि आप खुद इतने परेशान हैं कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। सारा ने बातचीत के दौरान 'लव आज कल' और 'कुली नंबर 1' में गलतियाँ करना भी स्वीकार किया और कहा कि गलतियाँ करने की उनकी उम्र है। वह अगली बार विक्रांत मैसी के साथ गैसलाइट में दिखाई देंगी। फिल्म 'अतरंगी रे' के बाद सारा की दूसरी ओटीटी रिलीज होगी।

विज्ञापन
sara ali khan talks about worst phase in life actress says it began with a breakup and ended with two flops
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा आखिरी बार आनंद एल राय की 'अतरंगी रे' में नजर आई थीं, जिसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। उनके पास 'गैसलाइट', 'ए वतन मेरे वतन' और 'मेट्रो इन दिनों' सहित कई प्रोजेक्ट्स हैं। कुछ सप्ताह पहले सारा ने फिल्मकार होमी अदजानिया की फिल्म ‘मर्डर मुबारक’के लिए तैयारी शुरू कर दी थी।
यह भी पढ़ेंRanbir Kapoor: स्कूल के प्रिंसिपल से रणबीर की हुई थी जमकर पिटाई, एक्टर को पड़े थे जोरों के थप्पड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed