फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अवार्ड लेते समय सारा ने जब शाहरुख को 'अंकल' कहकर पुकारा, हो गईं ट्रोल, ट्विटर पर भिड़े फैंस

Sat, 30 Mar 2019 12:31 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sat, 30 Mar 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan troll after address Shah Rukh Khan as uncle
Sara, Shahrukh - फोटो : social media

सारा अली खान बॉलीवुड की सबसे तेजी से उभरती कलाकार हैं। उनकी अभी तक सिर्फ 2 ही फिल्में रिलीज हुई हैं लेकिन उनका स्टारडम किसी सुपर स्टार से कम नहीं है। उनकी फैन फॉलोइंग में तेजी से इजाफा हो रहा है। हाल में सारा को फिल्म केदारनाथ के लिए बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया था। इस दौरान उन्होंने स्पीच के दौरान शाहरुख खान को 'अंकल' कहकर संबोधित किया। इसके बाद किंग खान के फैंस ने सारा को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Sara Ali Khan troll after address Shah Rukh Khan as uncle
sara ali khan

इस बात को लेकर अब ट्विटर पर लोगों के बीच जंग छिड़ गई है। कुछ लोग सारा का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों को ये बात नहीं पच रही। सारा का विरोध करने वाले लोग कह रहे हैं कि युवा अभिनेत्री द्वारा शाहरुख को 'अंकल' कहना अनुचित था। वहीं समर्थन करने वाले लोग कह रहे हैं कि शाहरुख खान उम्र में सारा से दोगुने हैं, और उन्हें 'अंकल' कहने में कुछ भी गलत नहीं है।

Sara Ali Khan troll after address Shah Rukh Khan as uncle
shahrukh khan

एक फैन ने लिखा, 'सारा अली खान ने फिल्मफेयर में SRK चाचा को बुलाया और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 23 साल का व्यक्ति 50 साल के व्यक्ति को क्या कहकर संबोधित करेगा। उनके प्रशंसको को ये मानने में दिक्कत है कि उनका हीरो अब अंकल की उम्र का हो गया है।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan troll after address Shah Rukh Khan as uncle
sara ali khan - फोटो : social media

वहीं एक फैन ने लिखा, 'मैं सारा अली खान को ट्रोल करने वालों का समर्थन करता हूं। वह दादा की उम्र की तरह दिखने वाले शाहरुख को अंकल कैसे बुला सकती हैं। इसके जवाब में एक फैन ने लिखा- अगर शाहरुख खान अमिताभ बच्चन को अंकल बोलते तो कैसे लगता, शाहरुख को अंकल बुलाना गलत नहीं हैं लेकिन 'सर' कहना ज्यादा बेहतर है।

विज्ञापन
Sara Ali Khan troll after address Shah Rukh Khan as uncle
Kartik Aaryan Sara Ali Khan - फोटो : instagram

वर्कफ्रंड की बात करें तो सारा अली खान इन दिनों लव आजकल 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वो कार्तिक आर्यन के अपोजिट नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed