फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुलमर्ग में दिखा सारा और इब्राहिम का नवाबी अंदाज, शेयर कीं तस्वीरें और वीडियो

Sun, 11 Apr 2021 12:39 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 11 Apr 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan visited gulmarg with ibrahim ali khan shared photo on instagram
सारा अली खान - फोटो : Insatagram- @saraalikhan95

सैफ अली खान की लाडली बेटी सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सारा के वीडियोज और फोटोज अक्सर इंस्टाग्राम पर वायरल होते रहते हैं। सारा अब व्यस्त शेड्यूल से दूर अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ वीकेंड मनाने के लिए गुलमर्ग निकल गई हैं। वहां से वो लगातार सोशल मीडिया पर पल-पल की अपडेट दे रही हैं। सारा ने कई तस्वीर और वीडियो शेयर किए हैं। उनके ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं और फैंस इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। इसी बीच सारा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह मशहूर लोकगीत 'दमादम मस्त कलंदर' पर झूमती और गाती नजर आ रही हैं।

Sara Ali Khan visited gulmarg with ibrahim ali khan shared photo on instagram
सारा अली खान, इब्राहिम अली खान - फोटो : Insatagram- @saraalikhan95

सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम अली खान और कुछ दोस्तों के साथ गुलमर्ग वैकेशन पर हैं। उन्होंने गुलमर्ग से अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में वो गुलमर्ग की बर्फीली वादियों में भाई इब्राहिम संग नजर आ रही हैं। दोनों नवाबी अंदाज में स्नो जेट स्की पर बैठकर खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठा रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

 

Sara Ali Khan visited gulmarg with ibrahim ali khan shared photo on instagram
सारा अली खान - फोटो : Insatagram- @saraalikhan95

वहीं, अभिनेत्री ने एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो में सारा कव्वालों की एक मंडली के आगे स्टेज पर बैठकर उनके साथ 'मस्त कलंदर' गाती दिखाई दे रही हैं और एक्सप्रेशन के साथ कव्वाली के ताल से ताल मिला रही हैं। वीडियो के साथ सारा ने लिखा कि 'असली टैलेंट इधर है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan visited gulmarg with ibrahim ali khan shared photo on instagram
सारा अली खान - फोटो : Insatagram- @saraalikhan95

वहीं, कुछ दिन पहले सारा ट्रोल हो गई थीं। उन्हें जिम के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसमें वो बिना मास्क के नजर आ रही थीं। बस फिर क्या था सोशल मीडिया यूजर्स सारा को ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा कि 'हां तो बहन मास्क पहन लो'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा था 'और ये लोगों को मास्क पहनने का भाषण देती हैं, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की सलाह देती हैं। इसके अलावा ये भी कहती हैं कि बेवजह घर से बाहर न निकलें।‘ 

विज्ञापन
Sara Ali Khan visited gulmarg with ibrahim ali khan shared photo on instagram
सारा अली खान - फोटो : Insatagram- @saraalikhan95

वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर 1' में नजर आई थीं। अब वह आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार और धनुष के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा सारा कई और प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed