फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarfira: सरफिरा की विशेष स्क्रीनिंग पर स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे सूर्या-ज्योतिका, राधिका ने लुक से जीता दिल

Wed, 10 Jul 2024 07:59 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 10 Jul 2024 07:59 AM IST
विज्ञापन
Sarfira Special Screening Akshay Kumar Suriya Jyothika Radhika Madan Sudha Kongara
सरफिरा की विशेष स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार की सरफिरा को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद लोगों की उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। हाल ही में इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें तमिल सुपरस्टार सूर्या ने अपनी पत्नी ज्योतिका के साथ पहुंचकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

Alok Nath Birthday: अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं आलोक नाथ, पर्दे पर खलनायक भी बन चुके हैं 'संस्कारी बाबूजी'

Sarfira Special Screening Akshay Kumar Suriya Jyothika Radhika Madan Sudha Kongara
सरफिरा की विशेष स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दोनों इस फिल्म के सह-निर्माता भी हैं। वहीं, सूर्या ने अक्षय की इस फिल्म में विशिष्ट भूमिका भी निभाई है। यह तमिल फिल्म सोरारई पोटरू का आधिकारिक रूपांतरण है, जिसमें सूर्या ने मुख्य भूमिका निभाई थी। दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आई थी। 

Sarfira Special Screening Akshay Kumar Suriya Jyothika Radhika Madan Sudha Kongara
सूर्या, ज्योतिका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस कार्यक्रम में अभिनेता को मैचिंग ट्राउजर के साथ काले रंग की शर्ट में देखा गया। उन्होंने चश्मे और स्मार्टवॉच से अपने लुक को पूरा किया था। अभिनेता की पत्नी नीले रंग के ब्लेजर में काफी स्टाइलिश लग रही थीं। वहीं, अक्षय कुमार ब्लैक शर्ट और ग्रे जींस में काफी हैंडसम लग रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarfira Special Screening Akshay Kumar Suriya Jyothika Radhika Madan Sudha Kongara
सरफिरा की विशेष स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की मुख्य अभिनेत्री राधिका मदान को कार्यक्रम में साड़ी में देखा गया है। इस लुक में वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। सोरारई पोटरू की बात करें तो फिल्म का निर्देशन सुधा कोंगरा ने किया है। मूल फिल्म भी उन्होंने ही बनाई थी थी, जिसमें जिसमें सूर्या, अपर्णा बालमुरली और परेश रावल ने अभिनय किया था। 

विज्ञापन
Sarfira Special Screening Akshay Kumar Suriya Jyothika Radhika Madan Sudha Kongara
सरफिरा की विशेष स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यह फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह अक्षय कुमार की 150वीं फिल्म है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार को आखिरी बार बड़े मियां छोटे मियां में देखा गया था। वह इन दिनों कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं। उनकी फिल्म वेलकम टू द जंगल और स्काई फोर्स का इंतजार लोगों को बेसब्री से है।
Zohra Sehgal Death Anniversary: बगावत का दूसरा नाम थीं जोहरा सहगल, इश्क किया तो बन गए थे दंगे जैसे हालात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed