फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: दिल खुश हो जाएगा सरोज खान का ये वीडियो देखकर, झूमकर नाच रही हैं डांस की 'मलिका'

Tue, 07 Jul 2020 10:23 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 07 Jul 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Saroj Khan Dances at Family Gathering Daughter Sukaina Share Throwback Video
सरोज खान - फोटो : Social Media

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनकी यादें उनके डांस के रूप में हमारे साथ हमेशा रहेंगी। सरोज खान ने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सरोज खान के निधन के बाद उनके चाहने वालों के बीच उनके कई पुराने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही सरोज खान का एक डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Saroj Khan Dances at Family Gathering Daughter Sukaina Share Throwback Video
सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में सोशल मीडिया पर सरोज खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो उनके जिंदादिल होने की दुहाई दे रहा है। सरोज का ये वीडियो एक फैमिली फंक्शन के दौरान का है। जिसमें सरोज झूमकर नाच रहीं हैं। इस वीडियो को देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा।

Saroj Khan Dances at Family Gathering Daughter Sukaina Share Throwback Video
सरोज खान

ये वीडियो किसी के जन्मदिन का लग रहा है। जिसमें सरोज खान जमकर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में सरोज काले रंग की ड्रेस पहने हुई हैं। वीडियो सरोज खान की बेटी सुकैना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो के साथ सुकैना ने लिखा है, 'मां जिंदगी को पूरी तरह जीती थीं। वो हर लम्हे को एन्जॉय करती थीं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Mamma Lived Life to the Fullest..Enjoyed every Moment 😍😍🤗🤗🥰🥰😘😘

A post shared by Sukaina Nagpal (@sukainanagpal) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Saroj Khan Dances at Family Gathering Daughter Sukaina Share Throwback Video
माधुरी दीक्षित, सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सरोज खान ने बॉलीवुड को कई यादगार डांस नंबर दिए हैं। सरोज खान ने आखिरी बार करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म कलंक के गाने 'तबाह हो गए' को कोरियोग्राफ किया था। इस गाने में माधुरी दीक्षित थीं। सरोज खान ने माधुरी दीक्षित के साथ कई और गानों को कोरियोग्राफ किया है जिनमें 1..2..3, धक धक करने लगा, चने के खेत में आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
Saroj Khan Dances at Family Gathering Daughter Sukaina Share Throwback Video
सरोज खान - फोटो : ट्विटर

गौरतलब है कि सरोज खान ने 3 जुलाई को मुंबई के गुरुनानक अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। सरोज खान का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ। सरोज को 20 जून को सांस लेने में तकलीफ हुई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनकी तबीयत में सुधार भी हो रहा था। लेकिन 3 जून को उनका निधन हो गया।

पढ़ें: इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है इस स्टारकिड की ये नई तस्वीर, क्या आप पहचान पाए?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed