फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: सरोज खान के निधन से गम में डूबीं राखी सावंत, रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Sun, 05 Jul 2020 05:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 05 Jul 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
Saroj Khan death Rakhi Sawant is crying for her video goes viral
सरोज खान, राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान इस दुनिया में अब नहीं हैं। हाल ही में उनका मुंबई में इंतकाल हो गया था। सरोज खान के निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। उनके फैंस सहित फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इस बीच बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत का सरोज खान को लेकर एक वीडियो सामने आया है। 

Saroj Khan death Rakhi Sawant is crying for her video goes viral
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने वीडियो और तस्वीरें साझा करने की वजह से चर्चा में रहती हैं। राखी सावंत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में राखी सावंत कोरियोग्राफर सरोज खान के गम में फूट- फूटकर रो रही हैं। साथ ही वह रोते हुए यह भी कह रही हैं कि इसके अलावा उनसे और कुछ नहीं हो रहा है।

Saroj Khan death Rakhi Sawant is crying for her video goes viral
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत अपने वीडियो में ज्यादा कुछ नहीं बोल रही हैं बस रोते हुए कह रही हैं, 'गुरू मां सरोज खान जी, हम आपको याद कर रहे हैं। मैं सब रो सकती इसके अलावा मैं और कुछ नहीं कर सकती। बाहर भी नहीं जा सकती। मैं आपके आखिरी दर्शन भी नहीं कर सकी। मैं हर दिन रो रही हूं। हम आपको याद करेंगे मास्टर जी (सरोज खान)।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

We missing u Rip 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Saroj Khan death Rakhi Sawant is crying for her video goes viral
सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर राखी सावंत का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि तीन जुलाई को बॉलीवुड की दिग्गज और मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का इंतकाल हुआ था। 71 साल की सरोज की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई थी। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं और उन्हें बांद्रा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Saroj Khan death Rakhi Sawant is crying for her video goes viral
सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

सरोज खान बॉलीवुड की चर्चित कोरियोग्राफर थीं जिन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार अभिनेत्रियों और अभिनेताओं के साथ काम किया था। सरोज खान ने इंडस्ट्री में महज तीन साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार कदम रखा था। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर तक का सफर तय किया था। 

पढ़ें: काबिल और कृष 3 के डायलॉग राइटर संजय बने निर्देशक, लॉकडाउन में बेटे की मदद से बना डाली ये फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed