सब्सक्राइब करें

माधुरी दीक्षित और सरोज खान की जोड़ी थी सबसे शानदार, आखिरी बार इस सुपरहिट गाने में दोनों ने साथ किया था काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 03 Jul 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
Saroj Khan death Saroj Khan choreographed last song Tabah Ho Gaye with Madhuri Dixit
सरोज खान, माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार का दिन एक बार फिर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी शोक से भरा रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज और मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है। उनका कार्डियक अरेस्ट से निधन हुआ। सरोज खान चर्चित कोरियोग्राफर थीं जिन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार अभिनेत्रियों के साथ काम किया था। ऐसे में हम आपको सरोज खान द्वारा कोरियोग्राफ किए गए आखिरी गाने के बारे में बताते हैं। 

Saroj Khan death Saroj Khan choreographed last song Tabah Ho Gaye with Madhuri Dixit
सरोज खान, माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

सरोज खान ने यूं तो बॉलीवुड की लगभग सभी शानदार अभिनेत्रियों के साथ काम किया था, लेकिन उऩकी जोड़ी सबसे ज्यादा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ चर्चा में रही थी। माधुरी दीक्षित के साथ सरोज खान ने बॉलीवुड के कई शानदार और सुपरहिट गानों में काम किया था। सरोज खान का आखिरी गाना भी माधुरी दीक्षित के ही साथ था। 

Saroj Khan death Saroj Khan choreographed last song Tabah Ho Gaye with Madhuri Dixit
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

सरोज खान ने आखिरी बार पिछले साल आई करण जौहर की फिल्म कलंक में माधुरी दीक्षित के साथ काम किया था। सरोज खान ने इस फिल्म के सुपरहिट गाने 'तबाह हो गए' को कोरियोग्राफ किया था। इस गाने में सरोज खान ने माधुरी को डांस सिखाया था। इस गाने में माधुरी दीक्षित के डांस को खूब पसंद किया था। यहीं वजह थी कि इस फिल्म से ज्यादा 'तबाह हो गए' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saroj Khan death Saroj Khan choreographed last song Tabah Ho Gaye with Madhuri Dixit
सरोज खान, माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा सरोज खान ने माधुरी दीक्षित के धक-धक, डोला रे डोला, एक दो तीन, चोली के पीछ क्या है जैसे शानदार गानों को कोरियोग्राफ किया था। इन सभी गानों को गिनती सदाबाहर गानों में होती है। आपको बता दें कि सरोज खान का जन्म 22 नवंबर 1948 को मुंबई में हुआ था। कम ही लोगों को पता है कि सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल है। सरोज के पिता का नाम किशनचंद सद्धू सिंह और मां का नाम नोनी सद्धू सिंह है। 

विज्ञापन
Saroj Khan death Saroj Khan choreographed last song Tabah Ho Gaye with Madhuri Dixit
सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

विभाजन के बाद सरोज खान का परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया था। सरोज खान ने महज तीन साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उनकी पहली फिल्म 'नजराना' थी जिसमें उन्होंने श्यामा नाम की बच्ची का किरदार निभाया था। 50 के दशक में सरोज खान ने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम करना शुरू किया। उन्होंने कोरियोग्राफर बी.सोहनलाल के साथ ट्रेनिंग ली थी।

पढ़ें: EXCLUSIVE: श्रृंगारम को याद कर भावुक हुईं अदिति राव हैदरी, बोलीं, सरोज जी के लिए हमेशा हां ही निकली

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed