फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Satish Kaushik Death: मसाबा को अपना नाम देना चाहते थे सतीश कौशिक, नीना गुप्ता के सामने रख दिया था यह प्रस्ताव

Thu, 09 Mar 2023 10:32 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 09 Mar 2023 10:32 AM IST
विज्ञापन
satish kaushik died due to heart attack at 66 actor wanted to marry pregnant actress neena gupta for masaba
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के सबसे खुशमिजाज और सबको हंसाने वाले सतीश कौशिक का निधन हो गया। इस खबर के बाद पूरी इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। पर्दे पर हमेशा अभिनेता ने एक जिंदादिल इंसान का किरदार निभाया था, लेकिन असल जिंदगी में वह काफी दुख और संघर्ष से गुजरे थे। पर्दे पर सबकी मदद करने वाले इंसान असल जिंदगी में भी दोस्ती के लिए जान न्योछावर करते थे। एक बार अभिनेत्री नीना गुप्ता की परेशानी हल करने के लिए अभिनेता ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया था। नीना ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' में अपनी जिंदगी से जुड़े कई अनसुने किस्सों के खुलासे किए थे। इसमें ही उन्होंने सतीश से जुड़े इस किस्से के बारे में बताया था। आइए जानते हैं यह किस्सा....

satish kaushik died due to heart attack at 66 actor wanted to marry pregnant actress neena gupta for masaba
नीना गुप्ता और सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

सतीश कौशिक और नीना गुप्ता बहुत अच्छे दोस्त थे। अपनी दोस्ती निभाने के लिए सतीश ने नीना के सामने शादी का प्रस्ताव तक रखा था। दरअसल, नीना वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थीं। उनकी मुलाकात मुंबई में हुई थी। इस दौरान उनकी दोस्ती हुई और यह दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस दौरान नीना प्रेगनेंट हो गईं। विवियन पहले से शादीशुदा थे, इसलिए उन दोनों शादी होनी मुश्किल थी। इस दौरान अभिनेत्री परेशान रहने लगीं और तनाव में थीं, तब सतीश उनका सहारा बने।

Satish Kaushik: इस तरह मिस्टर इंडिया के 'कैलेंडर' बने थे सतीश, दमदार एक्टिंग से छोटे से रोल को बनाया यादगार

satish kaushik died due to heart attack at 66 actor wanted to marry pregnant actress neena gupta for masaba
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

जब इस बात की जानकारी सतीश को हुई तो उन्होंने नीना के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। सतीश ने अभिनेत्री से कहा था कि चिंता मत करो, अगर बच्चा काला पैदा होता है तो कह देना यह मेरा है और हम शादी कर लेंगे। किसी को इस बात पर शक भी नहीं होगा। मैं तुम्हारे साथ हूं। तुम चिंता क्यों करती हो।

Satish Kaushik Old Interview: मैं कॉमेडियन कहे जाने पर आपत्ति जताता हूं, जब अमर उजाला से बोले सतीश कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन
satish kaushik died due to heart attack at 66 actor wanted to marry pregnant actress neena gupta for masaba
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

इस बात का खुलासा सतीश कौशिक ने भी इंटरव्यू के दौरान किया था। उस समय उन्होंने कहा था कि वह एक अच्छे और सच्चे दोस्त के नाते नीना के साथ खड़े होना चाहते थे। जब वह अकेली थीं और उन्हें उस समय एक व्यक्ति की जरूरत थी, तब अभिनेता उन्हें आत्मविश्वास से भर देना चाहते थे। हालांकि, किसी कारणवश दोनों की शादी नहीं हुई। नीना ने उस दौर में साहस दिखाते हुए अकेले ही बच्चे को जन्म देने का फैसला किया और सिंगल मदर बनकर मसाबा गुप्ता की परवरिश करने की ठान ली थी।

Satish Kaushik Last Post: जिंदगी में रंगों की अहमियत समझाकर चले गए सतीश, आखिरी पोस्ट में लिखी थी यह बात

विज्ञापन
satish kaushik died due to heart attack at 66 actor wanted to marry pregnant actress neena gupta for masaba
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

जब नीना ने अकेले ही बच्चे को जन्म देने और उसकी परवरिश करने का फैसला लिया, तब सतीश कौशिक ने उनका समर्थन किया और उनके इस फैसले की सराहना की। आज दिग्गज अभिनेता हमारे बीच नहीं हैं। मनोरंजन इंडस्ट्री में उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी।

Satish Kaushik Death: 'आपकी कमी हमेशा खलेगी', कंगना से रितेश देशमुख तक सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुई इंडस्ट्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed