फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Satish Kaushik: सबको हंसाने वाले सतीश कौशिक पर टूटा था दुखों का पहाड़, हो गए थे अकेले

Thu, 09 Mar 2023 07:43 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 09 Mar 2023 07:43 AM IST
विज्ञापन
Satish Kaushik Passes Away: know the sorrow of actor director life who made everyone laugh with his comedy
सतीश कौशिक - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर, डायरेक्टर, स्क्रीनराइटर और कॉमेडियन सतीश कौशिक का निधन हो गया है। उन्होंने 66 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। एक्टर अनुपम खेर ने उनके निधन की खबर साझा की। सतीश कौशिक के अचानक निधन से मनोरंजन जगत को तगड़ा झटका लगा है। फैंस भी हैरान हैं। उन्हें बीते दिनों ओटीटी पर रिलीज हुई रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'छतरीवाली' में देखा गया था। सतीश कौशिक पर्दे पर अक्सर कॉमेडी रोल में नजर आते थे। अक्सर सबको हंसाते रहने वाले सतीश कौशिक अपनी जिंदगी में एक बहुत बड़े गम से जूझे, जिससे उबरने में उन्हें वर्षों लगे।

Satish Kaushik Passes Away: know the sorrow of actor director life who made everyone laugh with his comedy
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जन्मे सतीश कौशिक ने अपने निर्देशन और कॉमेडी किरदारों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। सतीश कौशिक ने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से 1972 में स्नातक किया। इसके अलावा वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्टूय ऑफ इंडिया के छात्र भी रहे। बॉलीवुड में करियर शुरू करने से पहले उन्होंने थिएटर में काम किया। 

Satish Kaushik Passes Away: know the sorrow of actor director life who made everyone laugh with his comedy
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ष 1983 में आई शेखर कपूर की फिल्म ‘मासूम’ से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाले सतीश कौशिक ने फिल्म ‘जाने भी दो यारों’ में एक्टिंग के साथ ही असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। उन्होंने इस फिल्म के डायलॉग भी लिखे थे। उन्होंने फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’से अपनी निर्देशन पारी शुरू की।  अपने अभिनय से लोगों के चेहेर पर मुस्कान लाने वाले सतीश कौशिक की जिंदगी में एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने एक्टर को तोड़कर रख दिया। 
Television Actresses: पौराणिक किरदारों ने दिलाई अलग पहचान, घर घर में लोकप्रिय हैं ये अभिनेत्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Satish Kaushik Passes Away: know the sorrow of actor director life who made everyone laugh with his comedy
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

1990 के दशक में सतीश कौशिक के बेटे सानू का महज दो वर्ष की आयु में निधन हो गया। बेटे के निधन का उन्हें ऐसा सदमा लगा था कि वह अकेले रहने लगे। इस हादसे से खुद को बाहर निकालने के लिए वह खुद को व्यस्त रखने लगे थे। इस पहाड़ जैसे गम से उबरने में उन्हें वर्षों लगे। करीब 16 साल बाद वर्ष 2012 में सतीश कौशिक के घर उनकी बेटी वंशिका का सेरोगेसी से जन्म हुआ। बेटी के जन्म पर सतीश कौशिक ने अपनी खुशखबरी साझा करते हुए कहा था, 'हमारी बेटी का जन्म एक बच्चे के लिए हमारे लंबे और दर्दनाक इंतजार का अंत है।'
Devika Rani: ड्रैगन लेडी के नाम से मशहूर थीं देविका रानी, सबसे लंबा किसिंग सीन देकर मचा दिया था तहलका

विज्ञापन
Satish Kaushik Passes Away: know the sorrow of actor director life who made everyone laugh with his comedy
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

अपने करियर में सतीश कौशिक ने करीब 100 फिल्मों में काम किया। फैंस उनकी कॉमेडी के मुरीद रहे। फिल्म अभिनेता के रूप में उन्हें 1987 में आई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के कैलेंडर से पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने 1997 में दीवाना मस्ताना में पप्पू पेजर का किरदार निभाया था। सतीश कौशिक ने फिल्म ‘राम-लखन’ और ‘साजन चले ससुराल’ के लिए दो बार बेस्ट कॉमेडियन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता था। अचानक एक्टर के निधन से हर कोई हैरान है। सतीश कौशिक के परिवार में उनकी पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका हैं।



Satish Kaushik Death: अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक का निधन, अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी जानकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed