फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: मिनी बजट फिल्म कांतारा के आगे सबने टेके घुटने, डॉक्टर जी और कोड नेम तिरंगा की हुई इतनी कमाई

Sun, 16 Oct 2022 08:07 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 16 Oct 2022 08:07 AM IST
विज्ञापन
saturday box office collection report doctor g code name tiranga kantara vikram vedha ponniyin selvan 1
कांतारा, डॉक्टर जी - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं, जिसमें बीते शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' और 'डॉक्टर जी' शामिल है। 'कोड नेम तिरंगा' में परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू की जोड़ी नजर आई। वहीं, 'डॉक्टर जी' में आयुष्मान खुराना हैं। बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों की टक्कर चल रही है। इसके अलावा, 'गॉडफादर', 'पोन्नियन सेल्वन', 'विक्रम वेधा', 'गुडबाय' और 'कांतारा' का भी शनिवार का कलेक्शन सामने आ गया है। तो आइए आपको बताते हैं कि शनिवार के दिन किस फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर राज करके सबसे ज्यादा कमाई की है। 

saturday box office collection report doctor g code name tiranga kantara vikram vedha ponniyin selvan 1
डॉक्टर जी - फोटो : सोशल मीडिया

डॉक्टर जी
आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी' एक छोटे बजट की फिल्म है, जिसने अच्छी खासी ओपनिंग की थी। इस फिल्म ने पहले दिन लगभग 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिसमें दूसरे दिन बढ़ोतरी हुई है। इस फिल्म को शनिवार का फायदा मिला है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 5.1 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 8.6 करोड़ रुपये हो गई है। बता दें कि यह फिल्म देश के करीब 2500 स्क्रीन्स में रिलीज हुई है।

saturday box office collection report doctor g code name tiranga kantara vikram vedha ponniyin selvan 1
कोड नेम तिरंगा रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कोड नेम तिरंगा
बॉक्स ऑफिस पर परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू स्टारर फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' की हालत काफी खराब है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने पहले दिन खराब कलेक्शन किया। इस फिल्म ने महज 25 लाख रुपये की कमाई के साथ अपनी ओपनिंग की। वहीं, दूसरे दिन भी 'कोड नेम तिरंगा' की कमाई में कुछ ज्यादा सुधार नहीं आया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने शनिवार को महज 30 लाख रुपये की कमाई की है, जो फिल्म के मेकर्स के लिए शुभ संकेत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
saturday box office collection report doctor g code name tiranga kantara vikram vedha ponniyin selvan 1
गॉडफादर - फोटो : सोशल मीडिया

गॉडफादर
साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म 'गॉडफादर' से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। इस फिल्म के जरिए सलमान खान ने साउथ सिनेमा में कदम रखा है, जिस वजह से हिंदी दर्शक भी इस फिल्म पर नजर बनाए हुए हैं। लेकिन यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। 11वें दिन इस फिल्म ने 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 69.32 रुपये तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन
saturday box office collection report doctor g code name tiranga kantara vikram vedha ponniyin selvan 1
पीएस 1 - फोटो : सोशल मीडिया

पोन्नियन सेल्वन
500 करोड़ के बजट में तैयार हुई मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' (पीएस 1) की कमाई में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं, अब इस फिल्म के कलेक्शन में शनिवार को उछाल आया है। इस फिल्म ने अपने 16वें दिन 6.10 करोड़ की कमाई की है, जिसके साथ ही 'पीएस 1' का कुल कलेक्शन 239.85 करोड़ तक पहुंच गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed