सब्सक्राइब करें

Box Office Report: हिंदी भाषियों ने 'विक्रांत रोणा' को नकारा, 'एक विलेन रिटर्न्स' और 'शमशेरा' की हुई इतनी कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 31 Jul 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Saturday box office report ek villain returns vikrant rona shamshera ramarao on duty collection
Box Office Report - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर एकबार फिर साउथ और बॉलीवुड में भिड़ंत देखने को मिली। गुरुवार को जहां कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडिज की फिल्म 'विक्रांत रोणा' रिलीज हुई, वहीं शुक्रवार को अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' रिलीज हुई। दोनों ही फिल्मों में आपस में तगड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' तो बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह फुस्स साबित हो चुकी है। तो चलिए इस रिपोर्ट में हम आपको इन फिल्मों के शनिवार के कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं।

Saturday box office report ek villain returns vikrant rona shamshera ramarao on duty collection
विक्रांत रोणा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विक्रांत रोणा
हिंदी भाषा पर दिए गए बयान को लेकर काफी चर्चा में आए कन्नड़ अभिनेता और बॉलीवुड की अदाकारा जैकलीन फर्नांडिज की फिल्म शुक्रवार को न रिलीज होकर गुरुवार को रिलीज हुई थी। पहले दिन इस फिल्म से जितनी अपेक्षा थी, फिल्म ने उतना बढ़िया कारोबार नहीं किया। विक्रांत रोणा के शनिवार के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से इस फिल्म ने 10.80 करोड़ का कारोबार किया है। इस फिल्म का अब तक का कुल कारोबार 38.70 करोड़ रुपये हो चुका है। 

Saturday box office report ek villain returns vikrant rona shamshera ramarao on duty collection
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक विलेन रिटर्न्स
अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' फिल्म 'एक विलेन' का सीक्वल है। फिल्म का सीक्वल करीब आठ साल बाद रिलीज हुआ है। श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख स्टारर एक विलेन सुपरहिट हुई थी। ऐसे में इस फिल्म से भी ऐसी ही अपेक्षा थी, लेकिन पहले ही दिन फिल्म ने महज 7.05 करोड़ का कारोबार किया। ऐसे में ये फिल्म पहले दिन की हिट लिस्ट से बाहर हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saturday box office report ek villain returns vikrant rona shamshera ramarao on duty collection
रामाराव ऑन ड्यूटी - फोटो : सोशल मीडिया

रामाराव ऑन ड्यूटी
तेलुगू सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामाराव ऑन ड्यूटी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रवि तेजा, दिव्यांशा कौशिक, और राजिशा विजया स्टारर फिल्म ने दूसरे दिन 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म का पहले दिन का कारोबार 4.5 करोड़ रुपये रहा। रवि तेजा की फिल्म का कारोबार दूसरे ही दिन आधा हो चुका है। 

विज्ञापन
Saturday box office report ek villain returns vikrant rona shamshera ramarao on duty collection
फिल्म ‘शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शमशेरा
रणबीर कपूर और संजय दत्त स्टारर फिल्म शमशेरा पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुई है। इस फिल्म ने उम्मीद मुताबिक बिल्कुल भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। हालात ये हैं कि इस फिल्म को महज 50 करोड़ कमाने के लिए अभी भी संघर्ष करना पड़ रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed