फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: चौथे दिन भी रही 'पठान' की चांदी, 'थुनिवु'-'वारिसु' के कलेक्शन में भी आया उछाल

Sun, 29 Jan 2023 07:48 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 29 Jan 2023 07:48 AM IST
विज्ञापन
Saturday Box Office Report: Know About Pathaan Gandhi Godse Ek Yudh Varisu And Thunivu collection
'पठान', 'वारिसु' - फोटो : सोशल मीडिया

इस वक्त अगर किसी से फिल्म और सिनेमा की बात की जाए तो 'पठान' का नाम खुद जुबां पर आ जाएगा। आखिर शाहरुख खान की यह फिल्म कमाल ही ऐसा कर रही है। 'पठान' को रिलीज हुए आज पांचवा दिन है। अगर इसके पिछले चार दिनों के कलेक्शन पर बात करें तो इसने ताबड़तोड़ कमाई की है। वहीं, 'पठान' से अगले दिन रिलीज हुई फिल्म 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' इसके सामने पानी भरती नजर आ रही है। हालांकि, सिनेमाघरों में पहले से लगीं साउथ की दो फिल्में-'थुनिवु'-'वारिसु' की कमाई में एक बार फिर उछाल देखा गया है। आइए जानते हैं शनिवार को किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया।

Saturday Box Office Report: Know About Pathaan Gandhi Godse Ek Yudh Varisu And Thunivu collection
फिल्म पठान - फोटो : social media

'पठान'
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी और शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम जैसे सितारों से सजी फिल्म 'पठान' ने शानदार अंदाज में अपना खाता खोला। पहले ही दिन 57 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर फिल्म ने विरोधियों को करारा जवाब दे दिया। हर दिन फिल्म नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। पहले दो दिन जबरदस्त कलेक्शन करने वाली 'पठान' के तीसरे दिन के कारोबार में कुछ गिरावट आई थी, लेकिन चौथे दिन इसे शनिवार की छुट्टी का भरपूर फायदा मिला है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने शनिवार को 55 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब इसकी कुल कमाई 221.75 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म को आज इतवार की छुट्टी का भी भरपूर लाभ मिलने के आसार हैं।

Saturday Box Office Report: Know About Pathaan Gandhi Godse Ek Yudh Varisu And Thunivu collection
'गांधी गोडसे: एक युद्ध' - फोटो : social media

'गांधी गोडसे: एक युद्ध'
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' दर्शकों को सिनेमाघरों तक आकर्षित कर पाने में नाकाम साबित हो रही है। 26 जनवरी 2023 को रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर रिलीज के वक्त खूब विवाद हुए। इस फिल्म में दीपक अंतानी, चिन्मय मंडलेकर और तनीषा संतोषी अहम रोल में नजर आए हैं। 'पठान' के सामने इस फिल्म की हवा निकल गई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने तीसरे दिन (शनिवार) सिर्फ 32 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 1.37 करोड़ रुपये हो गया है।
30 Years of Tirangaa: राजकुमार के नाम से डरे रजनीकांत, फिर फिल्म देखकर बोले, मिस कर गया एक अच्छी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Saturday Box Office Report: Know About Pathaan Gandhi Godse Ek Yudh Varisu And Thunivu collection
थुनिवु - फोटो : सोशल मीडिया

'थुनिवु' 
साउथ फिल्म 'थुनिवु' रिलीज के बाद से शानदार प्रदर्शन कर रही है। वीकेंड पर इस फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर बढ़िया उछाल आया है। बता दें कि साउथ स्टार अजीत की 'थुनिवु' की टक्कर 'वारिसु' से हो रही है। रिलीज से पहले से ही थुनिवु और वारिसु के स्टार्स के फैंस आमने-सामने थे। फिल्म की रिलीज के वक्त भी सिनेमाघरों में खूब हंगामा हुआ। कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 18वें दिन (तीसरे शनिवार) इस फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को फिल्म के कारोबार में काफी अच्छी बढ़त दर्ज हुई है। फिल्म का कुल कलेक्शन 113.25 करोड़ रुपये हो गया है।
South Remake: जब साउथ इंडस्ट्री ने किया हिंदी फिल्मों को कॉपी, बॉक्स ऑफिस पर रीमेक भी रहीं सुपरहिट

विज्ञापन
Saturday Box Office Report: Know About Pathaan Gandhi Godse Ek Yudh Varisu And Thunivu collection
वारिसु - फोटो : सोशल मीडिया

'वारिसु'
वम्सि पैदिपल्ली के निर्देशन में बनी यह फिल्म पोंगल के अवसर पर रिलीज हुई। ओपनिंग डे से ही फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। शुक्रवार को 'वरिसु' के कलेक्शन में गिरावट देखी गई थी। मगर, शनिवार को फिल्म के कारोबार में जादुई इजाफा हुआ है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने शनिवार को 2.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 160.70 करोड़ रुपये हो गई है। बता दें कि फिल्म में एक्टर विजय और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अहम रोल में हैं।
Manish-Sanyukta: फैंसी ड्रेस... ट्यूशन.. और दिल की बातें... मनीष पॉल ने ऐसे किया बचपन की दोस्त के दिल पर राज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed