फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flashback: राज कपूर की सफलता से खुश नहीं थे देवानंद? 'सत्यम शिवम सुंदरम' को कह डाला था 'डर्टी पिक्चर'

Mon, 13 Jun 2022 10:55 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 13 Jun 2022 10:55 AM IST
विज्ञापन
satyam shivam sundram Zeenat Aman bold look in Raj kapoor movie made Dev Anand called it dirty picture
देवानंद-जीनत अमान-राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शोमैन के नाम से मशहूर रहे अभिनेता राज कपूर की फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' की गिनती बेहतरीन फिल्मों में की जाती है। यह फिल्म अपनी कहानी के साथ-साथ अपने डायलॉग और किरदारों की वजह से दर्शकों के बीच खास जगह बनाने में कामयाब रही। फिल्म के कलाकारों ने अपने अभिनय से इसमें चार चांद लगा दिए थे। अपने दौर की मशहूर अदाकारा रहीं जीनत अमान ने गजब का अभिनय किया था। उन्होंने रूपा नाम की लड़की की भूमिका निभाई थी। इसके बावजूद अपने जमाने के सुपरस्टार दिवंगत अभिनेता देवानंद ने इस फिल्म को 'डर्टी पिक्चर' करार दिया था। आखिर क्यों? आइए जानते हैं...

satyam shivam sundram Zeenat Aman bold look in Raj kapoor movie made Dev Anand called it dirty picture
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

विवादों में रही फिल्म
शशि कपूर और जीनत अमान अभिनीत फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' वर्ष 1978 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म हिट साबित हुई। इसमें जीनत अमान का किरदार काफी बोल्ड था। इसके चलते यह फिल्म विवादों में भी घिरी रही थी। फिल्म में जीनत अमान का किरदार आज भी इंडस्ट्री के सबसे बोल्ड किरदारों में शामिल है। राज कपूर ने अपने समय की ग्लैमर गर्ल जीनत अमान को काफी इरॉटिक अंदाज में पेश किया था। दृश्य और विषय के चलते यह फिल्म कई विवादों में घिरी रही।

satyam shivam sundram Zeenat Aman bold look in Raj kapoor movie made Dev Anand called it dirty picture
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

राज कपूर की सफलता से खुश नहीं थे देवानंद
फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। पत्रकार वीर सांघवी ने अपनी आत्मकथा 'ए रूड लाइफ' में लिखा है कि जीनत अमान की फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' ठीक उसी समय रिलीज हुई, जिस वक्त देवानंद की फिल्म 'देस परदेस' रिलीज हुई। इस फिल्म ने देवानंद के खत्म होते करियर को नई दिशा दी थी। लेकिन राज कपूर की सफलता से अभिनेता देवानंद खुश नहीं थे। फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' के बारे में देवानंद ने सांघवी से कहा था, 'यह एक 'डर्टी पिक्चर' है। क्या आपने नोटिस किया कि कैसे कैमरा जीनत की बॉडी पर फोकस करता रहा?'

विज्ञापन
विज्ञापन
satyam shivam sundram Zeenat Aman bold look in Raj kapoor movie made Dev Anand called it dirty picture
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

इस तरह बनी थीं रूपा
एक बातचीत के दौरान जीनत अमान ने इस फिल्म में अपने किरदार रूपा के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था, 'एक दिन जब हमारा शूट खत्म हो गया, तब मैंने रूपा के रोल में जाने की कोशिश की। मैंने घाघरा-चोली पहना और अपने फेस को एक साइड से जला हुआ दिखाने के लिए टिश्यू पेपर लगा लिया। मैंने वह सब किया, जिससे मैं रूपा को प्रस्तुत कर सकूं। इसके बाद मैं राज कपूर जी से मिलने पहुंची। वहां मैं गेट पर रुक गई, जब गार्ड ने मुझसे पूछा कौन? तो मैंने कहा,राज जी से कहिए रूपा आई है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed