सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput: प्रियंका सिंह के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे सुशांत, फैंस बोले- सॉरी सुश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 17 Sep 2022 12:04 PM IST
विज्ञापन
Saw Sushant in dreams trend on twitter after Priyanka Singh emotional post for brother Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत के साथ प्रियंका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो साल से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन आज भी वह अपने चाहने वालों की यादों में मौजूद हैं। अभिनेता का परिवार ही नहीं, उनके फैंस भी इस सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं। आए दिन अभिनेता को फैंस याद करते हैं और वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। वहीं, अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत ट्रेंड कर रहे हैं और फैंस उन्हें याद कर भावुक हो गए हैं।

Trending Videos
Saw Sushant in dreams trend on twitter after Priyanka Singh emotional post for brother Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने अपने भाई को याद करते हुए एक पोस्ट लिखा है कि उन्होंने सपने में अपने भाई को देखा था। प्रियंका सिंह ने सुशांत की तस्वीर और परफ्यूम बॉटल के साथ फोटो शेयर की और लिखा, 'जीवन ने मुझे बेरहमी से नकार दिया है कि मैं अपनी नींद से शांति चुरा रही हूं। मैं अपनी सबसे प्यारी कंपनी को मिस करती हूं, जब हम हर बात पर चर्चा करते थे। आपका पसंदीदा परफ्यूम मेरे चारों और रहता है। सुशांत को सपने में देखा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Saw Sushant in dreams trend on twitter after Priyanka Singh emotional post for brother Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत और उनकी बहन - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका सिंह के इस ट्वीट के बाद से ही फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने भी सुशांत को अपने सपने में देखने का दावा किया और लिखा, 'जब मैंने सोने के लिए आंखें बंद की तो सुशांत को अपने सामने ठीक इस फोटो की तरह ही मुस्कुराते हुए देखा। शायद वो मुझे ट्वीट करने की याद दिला रहे थे। सॉरी सुश।' इसके अलावा एक अन्य ने लिखा, 'मैं आपको देखना चाहता हूं, आपको एक बार गले लगाना चाहता हूं और आपको बताना चाहता हूं कि हम सभी आपसे कितना प्यार करते हैं, आप हमारे लिए क्या मायने रखते हैं।'






 

Saw Sushant in dreams trend on twitter after Priyanka Singh emotional post for brother Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत को लेकर आमिर खान के भाई फैजल खान ने कहा था कि वह जानते हैं कि अभिनेता ने आत्महत्या नहीं की है और उनकी हत्या हुई थी। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि सच जल्दी सामने आए और दोषियों को सजा मिले। ज्ञात हो कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed