हिंदी और साउथ फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकीं अभिनेत्री मीरा चोपडा़ (Meera Chopra) इन दिनों अपने एक वीडियो की वजह से चर्चा में आ गई हैं। इस वीडियो को मीरा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया। खास बात है कि इस वीडियो के जरिए मीरा लग्जरी होटल में मिलने वाली खाने की पोल खोल रही हैं। इस वीडियो में मीरा ब्रेकफास्ट दिखा रही हैं जिसमें कीड़े साफ नजर आ रहे हैं।
राहुल बोस के बाद अब इस अभिनेत्री ने खोली होटल की पोल, खाने में कीड़े रेंगने वाला शेयर किया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो को मीरा चोपड़ा ने ट्विटर पर साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए मीरा ने शिकायत की है। वीडियो में प्लेट में खाने की चीज रखी हुई है जिसके आसपास कीड़े रेंग रहे हैं। वीडियो में मीरा कह रही हैं 'इस वक्त डबल ट्री हेल्टन होटल, अहमदाबाद में हूं। मैंने ब्रेकफास्ट मंगवाया। खाने के साथ मुझे कीड़े भी मिले हैं। यह ऐसी चीज है जिसे आप बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।'
यह भी पढ़ें:- राहुल बोस ने 2 केले के चुकाए थे 442 रुपये, अब रेलवे से लेकर पिज्जा कंपनी तक ने लिए मजे
मीरा आगे कह रही हैं 'हम लोग इतने महंगे होटल में रहते हैं और खाना मंगवाने पर यह मिल रहा है। मैं इस होटल में एक हफ्ते से रह रही हूं। जब से इस होटल में आई हूं तब से बीमार हूं। अब मुझे इसके पीछे की वजह का पता चल गया।' मीरा के इस वीडियो पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब किसी फिल्म हस्ती ने इस तरह की शिकायत सोशल मीडिया के जरिए की हो।
Staying in @DoubleTree ordered food and got worm in it. @fssaiindia plz have a look. We r paying a bomb to stay in dese places and dey serve us worms in my food. I want some immediate action to be taken on this. Guys lets make this trend and people know!! pic.twitter.com/hGTY6D9ck2
कुछ दिन पहले सिनेमाजगत के जाने माने अभिनेता राहुल बोस भी इस तरह के मामले की वजह से चर्चा में आ गए थे। राहुल ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके बताया था कि उन्हें 2 केले के 442 रुपये चुकाए। मामला इतना बढ़ा कि बिल देने वाले होटल चंडीगढ़ के जेडब्ल्यू मैरियट (JW Marriott) पर सरकारी विभाग की ओर से 25 हजार का जुर्माना लगाया गया था। राहुल बोस के वीडियो के बाद यूजर्स ने होटल को भी ट्रोल किया था।
मीरा चोपड़ा की बात करें तो उन्होंने साल 2005 में तमिल फिल्म Anbe Aaruyire से अपने करियर की शुरुआत की थी। हिंदी सिनेमाजगत में मीरा की पहली फिल्म साल 2014 में आई। इस फिल्म का नाम गैंग ऑफ घोस्ट था। इसके बाद 1920 लंदन और करण जौहर की फिल्म कलंक में भी दिखीं। मीरा जल्द ही 'सेक्शन 375' फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में मीरा के अलावा अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा हैं।