फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sector 36: विक्रांत मेसी की क्राइम थ्रिलर फिल्म की शूटिंग शुरू, उत्तर प्रदेश की इस घटना पर आधारित है 'सेक्टर 36'

Mon, 13 Jun 2022 01:56 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 13 Jun 2022 01:56 PM IST
विज्ञापन
Sector 36: Dinesh Vijan new crime thriller film shooting begins starring Vikrant massey and deepak dobriyal
विक्रांत मेसी, दीपक डोबरियाल ने शुरू की 'सेक्टर 36' की शूटिंग - फोटो : social media

'बदलापुर' के निर्माता दिनेश विजान बॉलीवुड के चर्चित निर्माताओं में से एक हैं। अपनी फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों को छू लेने वाले दिनेश जल्द ही दर्शकों के लिए एक और क्राइम थ्रिलर फिल्म लेकर आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी। फिल्म 'सेक्टर 36' में विक्रांत मेसी और दीपक डोबरियाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने फिल्म की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। 'सेक्टर 36' की पहली झलक देख दर्शकों उत्सुक्ता काफी बढ़ गई है।

Sector 36: Dinesh Vijan new crime thriller film shooting begins starring Vikrant massey and deepak dobriyal
सेक्टर 36 - फोटो : social media

कॉकरोच के जरिए दिखाई फिल्म की पहली झलक 
'बदलापुर', 'स्त्री' और 'मिमी' के निर्माताओं ने ट्वीटर पर अपने नए प्रोजेक्ट 'सेक्टर 36' की घोषणा करते हुए एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में दर्शकों के मन में जिज्ञासा उत्पन्न करने के लिए एक कॉकरोच का इस्तेमाल किया गया है। वीडियो में पीछे से आवाज आती है कि एक कॉकरोच कैसे अपने लिए लड़ने की ठान लेता है और सिस्टम के खिलाफ खड़ा होने का फैसला करता है। लेकिन आखिर में कॉकरोच का जो हश्र होता है, वो देखने के बाद दर्शकों की उत्सुक्ता काफी बढ़ जाती है। दिनेश विजान की प्रोडक्शन कंपनी मैडॉक फिल्म्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए लिखा,"दिनेश विजान पेश करते हैं सेक्टर 36। एक क्राइम थ्रिलर फिल्म, जो सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में विक्रांत मेसी और दीपक डोबरीयाल है। दिनेश विजान द्वारा निर्मित और आदित्य निंबालकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का लेखन बौधायन रॉय चौधरी ने किया है। फिल्म आज से शुरू होती है।"

Sector 36: Dinesh Vijan new crime thriller film shooting begins starring Vikrant massey and deepak dobriyal
विक्रांत मेसी, दीपक डोबरियाल - फोटो : social media

भयावह घटना पर आधारित है फिल्म
मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित 'सेक्टर 36' की कहानी कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित निठारी गांव में हुई भीषण हत्याओं पर आधारित है। विक्रांत मेसी स्टारर इस फिल्म की शूटिंग आज यानी 13 जून से शुरू हो गई है और उसकी रिलीज डेट का खुलासा अभी नहीं किया गया है। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म की कास्ट, डायरेक्टर और मेकर्स का नाम भी दिखाई दे रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Sector 36: Dinesh Vijan new crime thriller film shooting begins starring Vikrant massey and deepak dobriyal
फॉरेंसिक - फोटो : सोशल मीडिया

फॉरेंसिक में नजर आएंगे विक्रांत
'लव हॉस्टल' के बाद अब विक्रांत क्राइम ड्रामा फिल्म 'फॉरेंसिक' में नजर आने वाले हैं। उनके साथ इस फिल्म में अभिनेत्री राधिका आप्टे नजर आएंगी। पिछले दिनों रिलीज हुए इसके ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 'फॉरेंसिक' फिल्म का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है। ये साल 2022 में फॉरेंसिक नाम से आई मलयालम फिल्म का रीमेक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed