फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म मेकर नीरज वोहरा के अंतिम संस्कार में पहुंचे ये बॉलीवुड सेलिब्रिटी

Fri, 15 Dec 2017 10:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो / मुंबई Updated Fri, 15 Dec 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
see in pictures: bollywood celebrities attend Neeraj Vora funeral to pay their last respects
neeraj vora

हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी जैसी कॉमेडी फिल्मों के लिए याद किए जाने वाले लेखक-निर्देशक नीरज वोरा का बृहस्पतिवार तड़के मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। सांताक्रूज में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से अभिषेक बच्चन, परेश रावल, आशुतोष गोवारिकर, दीपक तिजोरी, वृजेश हीरजी और जेडी मजीठिया उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। 

see in pictures: bollywood celebrities attend Neeraj Vora funeral to pay their last respects
abhishek bachchan

नीरज बॉलीवुड और गुजराती थियेटर में लोकप्रिय थे। उनके नाटक अफलातून को निर्देशक रोहित शेट्टी ने फिल्म गोलमाल में तब्दील किया था।नीरज को बड़े पर्दे पर कॉमेडी ऐक्टर के रूप में खासी पहचान मिली और अक्षय कुमार को ऐक्श इमेज से कॉमिक ऐक्टर की पहचान दिलाने में उनका बड़ा हाथ था। नीरज ने स्क्रिप्ट राइटर के रूप में रामगोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला से कॅरिअर शुरू किया और निर्देशक के रूप में खिलाड़ी 420, फिर हेरा फेरी, शॉर्टकट: द कॉन इज ऑन जैस फिल्में बनाईं। हेराफेरी जैसी चर्चित फिल्म उन्होंने लिखी। 

see in pictures: bollywood celebrities attend Neeraj Vora funeral to pay their last respects

2015 में हेराफेरी-3 की लॉन्चिंग हुई थी। इसके बाद नीरज ब्रेन स्ट्रोक के शिकार हो गए और फिल्म बंद हो गई।गुजरात के रहने वाले नीरज के परिवार में कोई नहीं था। उनकी कोई संतान नहीं थी। पत्नी का 2004 में देहांत हो गया था। कुछ महीनों बाद उनकी मां भी चल बसी। वह मुंबई में अकेले रहते थे। अक्तूबर 2016 में नीरज दिल्ली में ऐक्टर परेश रावल की कार से कहीं जा रहे थे और उनकी तबीयत बिगड़ गई। 
पढ़ें: सुपर डांसर के मंच पर पहुंचे रामदेव, दिखाए ऐसे स्टेप्स, लोगों ने दबा ली दांतों तले उंगली

विज्ञापन
विज्ञापन
see in pictures: bollywood celebrities attend Neeraj Vora funeral to pay their last respects
neeraj vora

ड्राइवर उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन स्ट्रोक बताया और कहा कि बेहतर इलाज एम्स में मिलेगा। एम्स जाते-जाते नीरज की तबीयत और बिगड़ गई। नीरज की स्थिति बेहद गंभीर हो गई और बाद में आवाज देने पर केवल आंखें खोल पाते थे। नीरज के दोस्त निर्माता फिरोज नाडियाडवाला और आमिर खान उनकी स्थिति का जायजा लेते रहे।

विज्ञापन
see in pictures: bollywood celebrities attend Neeraj Vora funeral to pay their last respects

बाद में फिरोज उन्हें अपनी जिम्मेदारी पर मुंबई अपने घर ले आए और एक रूम को आईसीयू में बदल कर उन्हें अपने साथ रखा। नाडियाडवाला के अनुसार नीरज की तबीयत धीरे-धीरे सुधर रही थी, परंतु बृहस्पतिवार की देर रात अचानक वह असहज महसूस करने लगे और तीन बजे उन्हें जुहू स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां चार बजे के लगभग उन्होंने आखिरी सांस ली।
पढ़ें: फ्लॉप हुए फिरंगी को मिली साल की बड़ी खुशखबरी, गूगल सर्च में बना 'Bigg Boss'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed