{"_id":"5a003deb4f1c1b97678b992c","slug":"see-video-of-kapil-sharma-niece-samayra-singing-oye-firangi-song","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल की बच्ची ने किया 'फिरंगी' का प्रमोशन, कॉमेडियन कपिल ने शेयर किया VIDEO","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डेढ़ साल की बच्ची ने किया 'फिरंगी' का प्रमोशन, कॉमेडियन कपिल ने शेयर किया VIDEO
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Mon, 06 Nov 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी की दुनिया के 'फिरंगी' और कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द ही बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। दरअसल बहुत जल्द कपिल की फिल्म ‘फिरंगी’ बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। कपिल और फिल्म ‘फिरंगी’ की पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं।
कपिल शर्मा
हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में कपिल शर्मा की भांजी उनकी फिल्म ‘फिरंगी’ का गाना गा रही है। डेढ़ साल की समायरा अपने ही क्यूट अंदाज में उनकी फिल्म का प्रमोशन करती हुई दिखाई दे रही हैं। कपिल ने खुद इस वीडियो को शेयर किया हैं।
कपिल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘उफ्फ…पूरी फैमेली ही बहुत टैलेंटेड है। देखिए डेढ़ साल की भांजी समायरा ओए फिरंगी गा रही है।‘ गौरतलब है कि कपिल की फिल्म का ये गाना 27 अक्टूबर को रिलीज किया गया है।
Uff .. sari family hi bahut talented hai.. see my 2 n half years old niece samayra 😍singing oye firangi #firangi muuuuaaahh pic.twitter.com/JoAfjBiV8Z
— KAPIL (@KapilSharmaK9) November 5, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
इस गाने को लोग कितना पसंद कर रहे हैं ये सिर्फ इसी बात से पता चलता है कि अब तक यू-ट्यूब पर इस गाने को 4.1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस गाने का म्यूजिक जीतेंद्र शाह ने दिया हैं और इस गाने को आपनी आवाज सुनिधि चौहान ने दी हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों रिलीज हुआ फिरंगी का ट्रेलर भी इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। बात दें, कपिल ने साल 2015 में आयी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।