55 साल के सलमान खान और उनसे आधी उम्र की उनकी हीरोइन दिशा पाटनी ने फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ के पहले गाने ‘सीटी मार’ में मार हंगामा मचा दिया है। कभी सलमान के लिए ‘धिंका चिका’ बनाने वाले संगीतकार देवी श्री प्रसाद ने भले अपना नाम बदलकर कर रॉकस्टार डीएसपी कर लिया हो, लेकिन सलमान खान ने इस गाने में उनको भी बता दिया है कि हिंदी सिनेमा के असली रॉकस्टार फिलहाल वह ही हैं और इसी का असर है कि अपनी खासमखास दोस्त यूलिया वंतूर को उन्होंने इस फिल्म में बतौर प्लेबैक सिंगर लॉन्च कर दिया है। सलमान के लिए गाने ‘सीटी मार’ में उनकी आवाज बने हैं कमाल खान, जिन्होंने सलमान के ही गाने ‘ओ ओ जाने जाना’ से साल 1988 में अपना करियर शुरू किया था।
SeetiMaar: सलमान ने यूलिया को बनाया प्लेबैक सिंगर, ‘ढिंका चिका’ कंपोजर के साथ नए धमाल की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
"राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई" के ट्रेलर रिलीज़ के बाद से ही फिल्म का गाना 'सीटी मार' खूब सुर्खियां बटोर रहा है। सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर खूब बहसबाजी भी चल रही है। फिल्म थिएटरों, ओटीटी और सैटेलाइट चैनलों पर सीधे रिलीज हो रही है और इस साल की ईद मनाने के लिए सलमान खान ने अपनी फिल्म का ये बहुप्रतीक्षित डांस नंबर सोमवार को रिलीज़ कर दिया।
कमाल खान और यूलिया वंतूर की आवाजों वाले इस गाने को लिखा है शब्बीर अहमद ने और इसका संगीत देवी श्री प्रसाद ने कंपोज़ किया है जो इससे पहले सलमान के साथ सेंसेशनल हिट गाना ‘ढिंका चिका’ बना चुके हैं। सोमवार को रिलीज हुए फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ के पहले गाने ‘सीटी मार’ में कोरियाग्राफी कुछ खास कमाल की भले न हो पर सलमान खान और दिशा पाटनी ने अपनी ऊर्जा इसमें पूरी दिखाने की कोशिश की है।
फिल्म के निर्देशक व कोरियोग्राफर प्रभु देवा ने गाने को सलमान की चिर परिचित अदाओं और स्टाइल के साथ ही गढ़ा है और इसमें किसी तरह के नए प्रयोग से खुद को दूर ही रखा है। गाने ‘सीटी मार’ का हुक स्टेप सभी का ध्यान अपनी तरफ़ खींचने के लिए काफी है और सलमान खान के हुक स्टेप के साथ इसका वायरल होना भी अभी से तय है।
सलमान खान के साथ फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर बनाया है। उनकी मां सलमा खान और सोहेल खान भी इसके प्रोड्यूसर हैं। 13 मई को रिलीज हो रही इस फिल्म को ज़ी5 पर 'पे-पर-व्यू' सर्विस ज़ी प्लेक्स पर देखा जा सकता है। डीटीएच प्लेटफॉर्मों जैसे डिश, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी पर भी ये फिल्म जीप्लेक्स के जरिए रिलीज के साथ ही देखी जा सकेगी।