फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajkumar Rao: थिएटर से पहले यूट्यूब पर देखिए हिट द फर्स्ट केस, रीमेक और सीक्वल चक्रव्यूह के फंसे राजकुमार राव

Tue, 21 Jun 2022 05:30 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 21 Jun 2022 05:30 PM IST
विज्ञापन
Sequel of Hit The First Case releases 2 weeks after rajkumar rao starrer hindi remake Adivi sesh replaces vishwak sen
Hit The First Case - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी अतीत की यादों के चलते मानसिक बीमारी से जूझ रहे एक पुलिस अफसर की गर्लफ्रेंड एकाएक गायब हो जाती है। उसे छुट्टी से वापस बुलाया जाता है और लौटकर उसे पता चलता है कि इस मामले का कनेक्शन एक दूसरे मामले से भी है जिसमें एक असरदार परिवार की किशोरी लापता है। शक की सुई इस पुलिस अफसर पर भी है और मामले की जांच जिस पुलिस अधिकारी के पास है, उससे इसकी पटती नहीं हैं। मामला दिनों दिन पेचीदा होता जाता है। शक की सुइयां एक के बाद एक तमाम लोगों की तरफ घूमती रहती हैं। दायरे में कभी पड़ोसी आते हैं तो कभी घर वाले। ये कहानी है कोरोना संक्रमण काल शुरू होने से ठीक पहले रिलीज हुई तेलुगू फिल्म ‘हिट द फर्स्ट केस’ की। ‘हिट’ का मतलब यहां होमीसाइड इन्वेस्टीगेशन टीम से है। इस हिट तेलुगू फिल्म का सीक्वल 29 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है और इसमें हीरो बने हैं फिल्म ‘मेजर’ से हिंदी पट्टी में भी मशहूर हुए अभिनेता अदिवि शेष। और, फिल्म की हिंदी रीमेक 15 जुलाई को रिलीज होना प्रस्तावित है।

Sequel of Hit The First Case releases 2 weeks after rajkumar rao starrer hindi remake Adivi sesh replaces vishwak sen
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राजकुमार राव का संकट
अभी तीन दिन पहले टी सीरीज ने अपनी अगली फिल्म फिल्म ‘हिट द फर्स्ट केस’ का टीजर रिलीज किया है। इस टीजर में अभिनेता राजकुमार राव वैसा ही कुछ करते नजर आ रहे हैं जिसका जिक्र हमने इस खबर की शुरुआत में किया है। जी हां, सोच आप बिल्कुल ठीक रहे हैं क्योंकि राजकुमार राव की जो फिल्म ‘हिट द फर्स्ट केस’ 15 जुलाई को रिलीज होने जा रही है, उसकी ओरीजनल तेलुगू फिल्म ‘हिट द फर्स्ट केस’ को इन दिनों दर्शक प्राइम वीडियो पर खूब देख रहे हैं। फिल्म का हिंदी डब संस्करण भी यूट्यूब पर उपलब्ध है और राजकुमार राव की फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से इनकी दर्शक संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।

Sequel of Hit The First Case releases 2 weeks after rajkumar rao starrer hindi remake Adivi sesh replaces vishwak sen
अदिवि शेष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अदिवि शेष बने सीक्वल के हीरो
तेलुगू फिल्म ‘हिट द फर्स्ट केस’ 28 फरवरी 2020 को रिलीज हुई। शैलेश कोलानू की लिखी और निर्देशित इस फिल्म में विश्वाक सेन और रुहानी शर्मा की जोड़ी है। साथ में अभिनेता मुरली शर्मा भी एक खास किरदार में नजर आते हैं। सिर्फ छह करोड़ की लागत से बनी इस तेलुगू फिल्म ने रिलीज के पहले वीकएंड में ही 8.5 करोड़ रुपये कमा लिए थे। शैलेश कोलानू ने इस फिल्म के हिट होने के बाद दो काम किए। एक तो इस फिल्म का सीक्वल तेलुगू में लिखा और उसकी शूटिंग शुरू कर दी। साथ ही साथ उन्होंने अपनी इस फिल्म को हिंदी में भी बनाने का फैसला किया और इसकी शूटिंग भी पूरी कर दी। तेलुगू फिल्म ‘हिट द सेकंड केस’ 29 जुलाई को रिलीज होने जा रही है और इसका टीजर भी जारी हो चुका है। इस फिल्म में ‘मेजर’ के हीरो अदिवि शेष को लीड रोल मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sequel of Hit The First Case releases 2 weeks after rajkumar rao starrer hindi remake Adivi sesh replaces vishwak sen
हिट द फर्स्ट केस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिट द फर्स्ट केस’ का दिलचस्प केस
हिंदी फिल्म ‘हिट द फर्स्ट केस’ में राजकुमार राव पुलिस अफसर बने हैं। उनकी गर्लफ्रेंड के किरदार में सान्या मल्होत्रा हैं और साथ में शानू कुमार व रोहन सिंह जैसे नए कलाकार भी हैं। जाहिर है शैलेश ने ये फिल्म हिंदी में बनाई है तो पूरे घटनाक्रम को उन्होंने हिंदी पट्टी में ही सेट कर दिया है। लेकिन फिल्म का ट्रेलर देखने से समझ आता है कि राजकुमार राव वाली उनकी फिल्म ‘हिट द फर्स्ट केस’ उनकी अपनी फिल्म तेलुगू फिल्म ‘हिट द फर्स्ट केस’ की फ्रेम टू फ्रेम कॉपी है।

विज्ञापन
Sequel of Hit The First Case releases 2 weeks after rajkumar rao starrer hindi remake Adivi sesh replaces vishwak sen
हिट द सेकंड केस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

संकट में साउथ की रीमेक
किसी तेलुगू फिल्म की हिंदी रीमेक रिलीज होने के 15 दिन बाद ही मूल फिल्म के रीमेक के भी रिलीज के लिए तैयार होने का ये अपनी तरह का अनोखा मामला है। दक्षिण भारत के चर्चित फिल्म निर्माता दिल राजू ने तेलुगू फिल्म ‘हिट द फर्स्ट केस’ का हिंदी रीमेक टी सीरीज के साथ मिलकर बनाया है। और, ये इसके बावजूद कि फिल्म का हिंदी डब संस्करण पहले से यूट्यूब पर उपलब्ध है। ये कुछ कुछ फिल्म ‘जर्सी’ और ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ जैसा मामला दिख रहा है। फिल्म ‘जर्सी’ के हिंदी डब संस्करण के यूट्यूब पर उपलब्ध होने को ही इसके शाहिद कपूर स्टारर हिंदी रीमेक की विफलता का मुख्य कारण माना जा रहा है। इसी तरह अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ का हिंदी डब संस्करण भी यूट्यूब पर उपलब्ध है और कार्तिक आर्यन इसकी हिंदी रीमेक ‘शहजादा’ को तेजी से पूरा करने में जुटे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed