ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। ओटीटी पर हर जॉनर की फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, जिसे आप कभी भी देख सकते हैं। अगर आप क्राइम देखने के शौकीन हैं, तो हमने आपके लिए कुछ फिल्मों की लिस्ट तैयार की है। विदेशी में घटी इन आपराधिक घटनाओं पर बनी ये फिल्में सीरियल किलर की हैवानियत दिखाती हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट...
OTT: अपराध की सच्ची घटनाओं पर बनी इन फिल्मों को देख कांप जाएगी रूह, सीरियल किलर की हैवानियत से कराएंगी रूबरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेनरी: पोर्ट्रेट ऑफ सीरियल किलर
1983 में हेनरी ली लुकास ने 600 से अधिक मर्डर करने की बात को स्वीकार किया था। हेनरी: पोर्ट्रेट ऑफ सीरियल किलर उसके कबूल किए गए अपराधों पर ही आधारित है। हालांकि, डीएनए जांच के बाद पता चला कि हेनरी के कई कबूलनामे झूठे थे। लेकिन उसने अपनी मां, प्रेमिका और अपने मकान मालिक का मर्डर किया था।
Samantha-Naga Chaitanya: सामंथा की तबीयत के बारे में जान खुद को रोक नहीं पाए नागा चैतन्य, फोन कर पूछा हाल
10 रिलिंगटन प्लेस
एक कपल किराए पर एक जगह लेता है, जिसका मालिक जॉन क्रिस्टी है, जो एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति है। जॉन अपनी पत्नी के साथ रहता है और बेहद शांत व्यवहार का है। लेकिन वो इस शांत रहने के पीछे अपने एक सीरियल किलर होनी की बात को छुपा रहा है।
Kantara: 'कांतारा' फेम ऋषभ शेट्टी ने बताईं बॉलीवुड फिल्म मेकर्स की गलतियां, बोले- पश्चिमी प्रभाव हो गया है
स्क्रीम
1996 में आई स्क्रीम डेनियल हेरोल्ड रोलिंग से प्रेरित है, जिसे गेन्सविले रिपर के नाम से भी जाना जाता है। 1990 में गेन्सविले, फ्लोरिडा में चार दिन में कॉलेज के पांच छात्रों की हत्या हुई थी। ये सभी छात्र हैलोवीन के दौरान घोस्ट फेस नाम के किलर के निशाने पर आ जाते हैं। इसके घोस्ट फेस ने एक महिला का सिर काटकर अपनी शेल्फ पर भी रखता है।
Charu Asopa-Rajeev Sen: चारू असोपा ने फिर खोले अतीत के राज, बताया लॉकडाउन में कैसे बिन बताए गायब हुए थे राजीव
कार्ला
इस फिल्म की कहानी एक शादीशुदा कपल के इर्द-गिर्द घूमती है। कार्ला होमोल्का और पॉल बर्नार्डो तीन महिलाओं का अपहरण करके कई दिन तक घर में रखकर उन पर अत्याचार करते हैं। इसके बाद रेप कर उनका मर्डर कर दिया जाता है। इतना ही नहीं कार्ला ने अपनी 15 वर्षीय बहन को नशीला पदार्थ पिलाकर उसका यौन शोषण होने दिया और उसे शूट भी किया।
Laal Salaam: बेटी ऐश्वर्या की फिल्म में नजर आएंगे रजनीकांत! 'लाल सलाम' में थलाइवा निभाएंगे यह किरदार