फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंटीमेट सीन से भरा है 'ओके जानू' का ट्रेलर, पहली बार श्रद्धा कपूर हुईं इतनी बोल्ड

Mon, 12 Dec 2016 06:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 12 Dec 2016 06:16 PM IST
विज्ञापन
shaad ali film ok janu trailer out

शाद अली की फिल्म 'ओके जानू' का धमाकेदार ट्रेलर आउट हो गया है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी दोबारा दिखाई देगी। ट्रेलर देखकर लग रहा है कि ये फिल्म गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड के प्यार और तकरार की कहानी है।

इंटीमेट सीन से भरा है 'ओके जानू' का ट्रेलर, पहली बार श्रद्धा कपूर हुईं इतनी बोल्ड

'ऐ दिल है मुश्किल' की सक्सेस के बाद अब करण जौहर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। वहीं शाद अली इसके डायरेक्टर हैं। युवा फिल्‍म के ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। अब तक 'ओके जानू' के ट्रेलर को सैकड़ों लोगों ने देख लिया है।

इंटीमेट सीन से भरा है 'ओके जानू' का ट्रेलर, पहली बार श्रद्धा कपूर हुईं इतनी बोल्ड

shaad ali film ok janu trailer out

पहली बार श्रद्धा कपूर इतने बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। इससे पहले आदित्य और श्रद्धा की जोड़ी 'आशिकी 2' में नजर आई थी। पूरे ट्रेलर में आदित्य-श्रद्धा के इंटीमेट सीन के अलावा कई फनी सीन भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटीमेट सीन से भरा है 'ओके जानू' का ट्रेलर, पहली बार श्रद्धा कपूर हुईं इतनी बोल्ड

shaad ali film ok janu trailer out

फिल्म में आदित्य और श्रद्धा के अपने-अपने करियर को लेकर बड़े सपने हैं। दोनों पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहते हैं। लेकिन बचे हुए दिन वो लिव-इन में रहकर गुजारते हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ लाइफ तो एंज्वॉय करते हैं लेकिन शादी नहीं करना चाहते।

विज्ञापन

इंटीमेट सीन से भरा है 'ओके जानू' का ट्रेलर, पहली बार श्रद्धा कपूर हुईं इतनी बोल्ड

shaad ali film ok janu trailer out

'ओके जानू' का ट्रेलर भी कुछ-कुछ 'बेफिक्रे' से मिलता-जुलता है। हो सकता है पूरी फिल्म देखने के बाद कहानी थोड़ी अलग लगे। यह फिल्म 13 जनवरी को रिलीज होगी। बता दें कि पिछले साल मणिरत्नम ने साउथ में ‘ओके कनमनी’ को रिलीज किया था। इसके तुरंत बाद करण जौहर ने शाद अली के साथ मिलकर ‘ओके जानू’ शुरू कर दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed