फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टार पार्टियों में बिन बुलाए पहुंच रही ये हीरोइन, मेजबान भी हो रहे परेशान

Mon, 12 Dec 2016 04:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 12 Dec 2016 04:53 PM IST
विज्ञापन
This actress is gate crashing parties
इन दिनों एक्टर अर्जुन रामपाल काफी परेशान हैं सिर्फ वो ही नहीं बल्कि बाकी फिल्मी सितारे भी खासे परेशान हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसा क्यों ? दरअसल इनकी परेशानी की वजह है एक हीरोइन, जो बिन बुलाए मेहमान की तरह हर पार्टी में पहुंच जाती है और फिर मेजबानों के साथ -साथ बाकी एक्टरों को भी परेशान कर रही है।

पार्टियों में बिन बुलाए पहुंच रही है ये हीरोइन, मेजबान भी हो रहे परेशान

This actress is gate crashing parties
ये हीरोइन हैं उर्वशी रौतेला। क्यों चौंक गए ना? जानकारों की मानें तो उर्वशी को अकसर हर बॉलीवुड पार्टी में देखा गया है। लेकिन हद तो तब हो गई जब हाल ही में वो डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में ना बुलाए जाने पर भी पहुंच गईं। स्पॉटबॉय डॉट कॉम के अनुसार, उर्वशी को इन्वाइट नहीं किया गया था और इसलिए उनको पार्टी में देखकर ना सिर्फ खुद मनीष चौंक गए बल्कि पार्टी को होस्ट करने वाले करण जौहर भी हैरान रह गए। दोनों एक दूसरे से पूछते रहे कि उर्वशी को किसने इनवाइट किया।

पार्टियों में बिन बुलाए पहुंच रही है ये हीरोइन, मेजबान भी हो रहे परेशान

This actress is gate crashing parties
उर्वशी बिन बुलाए पार्टी में पहुंची यहां तक तो ठीक था लेकिन सभी तब ज्यादा परेशान हो गए जब उन्होंने बाकी एक्टरों के साथ जबरदस्त सेल्फी लेनी शुरु कर दी। स्पॉटबॉय के मुताबिक, कुछ वक्त पहले इसी तरह की एक पार्टी के दौरान उर्वशी ने अर्जुन रामपाल को परेशान किया था। उर्वशी एक सेल्फी के लिए विनती करते हुए अर्जुन रामपाल के पास गईं और वो भी मान गए। लेकिन फिर उनको अहसास हुआ फोटो खिंचवाने के बाद भी उर्वशी उनका पीछा कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टियों में बिन बुलाए पहुंच रही है ये हीरोइन, मेजबान भी हो रहे परेशान

This actress is gate crashing parties
आखिरकार उर्वशी से पीछा छुड़ाने के लिए अर्जुन रामपाल को मजबूरन बाथरुम में शरण लेनी पड़ी और वो तब तक बाहर नहीं आए जब तक उर्वशी वहां से चली नहीं गईं। कुछ वक्त बाद अर्जुन रामपाल टॉयलेट से बाहर निकले और वहां उर्वशी को ना पाकर राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पार्टियों में बिन बुलाए पहुंच रही है ये हीरोइन, मेजबान भी हो रहे परेशान

This actress is gate crashing parties
ये वाकया काफी हैरान करने वाला है। हम भी सोचने को मजबूर हैं कि क्या वाकई उर्वशी ऐसा करती होंगी ? लेकिन अब इस पूरे मसले पर उर्वशी का क्या रिएक्शन होगा, ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed