फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shaan Birthday: जिंगल्स गाकर घर चलाया करते थे शान, इस एलबम से मिली थी पहचान

Sat, 30 Sep 2023 09:57 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 30 Sep 2023 09:57 AM IST
विज्ञापन
shaan birthday special know unknow facts about singer here in detail
शान - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर शान यानी शांतनु मुखर्जी आज यानी 30 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। मध्य प्रदेश के खंडवा में जन्मे शांतनु मुखर्जी बंगाली परिवार से संबंध रखते हैं। शान को संगीत विरासत में मिली है। उनके दादा जहर मुखर्जी जाने माने गीतकार थे। उनके पिता मानस मुखर्जी एक म्यूजिक डायरेक्टर थे। शान ने अब तक अपने पूरे करियर में हिंदी, बंगाली, मराठी, उर्दू, तेलूगु, कन्नड़, नेपाली, ओरिया, पंजाबी और मलयालम सहित कई भाषाओं में गाने गाकर संगीत प्रेमियों का दिल जीता है। 

 
shaan birthday special know unknow facts about singer here in detail
शान - फोटो : instagram/radhikashaan
शान की बहन सागरिका एक गायिका हैं। घर में शुरू से संगीत का माहौल होने के कारण शान का बचपन से ही संगीत की तरफ रुझान रहा था। उन्होंने मजह 4 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया है। शुरुआत में शान विज्ञापनों के लिए जिंगल गाते थे। बॉलीवुड में उन्होंने 17 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी।  शान और उनकी बहन सागरिका ने पहली बार एक म्यूजिक कंपनी के लिए गाने गाए थे।
 
shaan birthday special know unknow facts about singer here in detail
शान - फोटो : instagram/singer_shaan
बहन के साथ गाया शान का गाया हुआ एल्बम हिट हो गया था। लेकिन वह अपनी एलबम लव-ऑलॉजी से काफी चर्चा में आने लगे। शान को असली पहचान उनके लिखे गाने 'भूल जा' और 'तन्हा दिल' से मिली थी। उनके यह दोनों गानें 1999 में रिलीज हुए थे। इसके बाद शान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 
 

Bollywood Boss Ladies: पर्दे पर दिखाया हुस्न और कारोबार में लगाया पैसा, रिटायरमेंट प्लानिंग के सीखिए 10 सबक


 
विज्ञापन
विज्ञापन
shaan birthday special know unknow facts about singer here in detail
शान - फोटो : अमर उजाला मुंबई
शान ने शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन, सैफ अली खान, आमिर खान, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन और आर माधवन सहित अन्य कलाकारों को अपनी आवाज दी है। शान ने अपने करियर में 'सा रे गा मा पा', 'सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प', 'स्टार वॉइस ऑफ इंडिया' और 'स्टार वॉइस ऑफ इंडिया 2' जैसे शो भी होस्ट किए हैं। 
 

Viju Khote: 2500 रुपये में विजू खोटे ने निभाया था 'शोले' में कालिया का रोल, 300 से अधिक फिल्मों में आ चुके नजर


 
विज्ञापन
shaan birthday special know unknow facts about singer here in detail
शान - फोटो : अमर उजाला मुंबई
शान की आवाज में एक नहीं सैकड़ों गाने हैं जो दिल छू लेते हैं, जैसे ‘दिल चाहता है’ फिल्म का सुपरहिट गाना ‘वो लड़की है कहां’, ‘प्यार में कभी कभी’ फिल्म का गाना ‘मुसू मुसू हासी’ इसके अलावा ‘कुछ तो हुआ है’ , ‘जब से तेरे नैना’ और ‘फना’ फिल्म का गाना ‘चांद सिफारिश’ शान की सिंगिंग का सबसे नायाब नमूना है। प्रसून जोशी के लिरिक्स को शान ने अपनी आवाज के जादू से निखार दिया था।

यह भी पढ़ें- Wamiqa Gabbi: चार्ली चोपड़ा के बाद अब इस फिल्म में चमकने की तैयारी, बॉलीवुड के लिए पंजाबी सिनेमा को कहा टाटा
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed