फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shabana Azmi Birthday: पिता की मनाही के बावजूद शादीशुदा जावेद अख्तर से की थी शादी, ऐसी है शबाना आजमी की लवस्टोरी

Fri, 18 Sep 2020 07:39 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 18 Sep 2020 07:39 AM IST
विज्ञापन
Shabana Azmi Birthday Know About Her Love Story With Javed Akhtar
जावेद अख्तर, शबाना आजमी - फोटो : Twitter

बॉलीवुड की वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आजमी 18 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस साल शबाना 70 साल की हो जाएंगी। शबाना आजमी बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने ग्लैमर से इतर अपनी एक अलग ही पहचान बनाई। शबाना आजमी पांच बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं, जो एक रिकॉर्ड है। उन्हें पहली बार 1975 में फिल्म 'अंकुर', फिर 1983 में 'अर्थ', 1984 में 'खंडहर', 1985 में 'पार' और 1999 में फिल्म 'गॉडमदर' के लिए यह सम्मान दिया गया था। शबाना के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

Shabana Azmi Birthday Know About Her Love Story With Javed Akhtar
शबाना आजमी - फोटो : फाइल फोटो

शबाना आजमी को जितनी पहचान अपनी अदाकारी से मिली है। उससे कहीं ज्यादा सुर्खियां उनकी पर्सनल लाइफ ने बटोरी हैं। जावेद अख्तर से शादी से पहले शबाना का नाम फिल्ममेकर शेखर कपूर के साथ भी जुड़ा था। हालांकि बाद में ये अफवाह साबित हुई। जावेद और शबाना की लव स्टोरी एक दम फिल्मी है। शबाना आजमी को जावेद अख्तर से नजदीकी की वजह से अपने घर में विरोध का सामना करना पड़ा था। शादीशुदा जावेद से शादी के लिए उनके घरवाले बिल्कुल तैयार नहीं थे।

Shabana Azmi Birthday Know About Her Love Story With Javed Akhtar
पहली पत्नी हनी ईरानी और बच्चों के साथ जावेद अख्तर - फोटो : Twitter

जावेद अख्तर की पहली शादी हनी ईरानी से हुई थी। हनी, जावेद से 10 साल छोटी थीं। उनके दो बच्चे जोया अख्तर और फरहान अख्तर हैं। जावेद अख्तर साल 1970 में शबाना आजमी के पिता कैफी आजमी से लिखने की कला सीखते थे। जावेद अख्तर और शबाना आजमी के बीच इसी दौरान नजदीकियां बढ़ीं। दोनों के बीच अफेयर की भनक मीडिया को भी लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shabana Azmi Birthday Know About Her Love Story With Javed Akhtar
जावेद अख्तर, शबाना आजमी - फोटो : Instagram

शबाना आजमी को लेकर आए दिन जावेद अख्तर और हनी के बीच खटपट होने लगी। बच्चों के कारण जावेद, हनी को छोड़ना नहीं चाहते थे। कहा जाता है कि रोज-रोज घर में झगड़े होते देख हनी ने जावेद को शबाना के पास जाने की इजाजत दे दी। उन्होंने जावेद से कहा कि वो शबाना के पास जाएं और बच्चों की चिंता ना करें। तब जावेद ने हनी को तलाक दे दिया।

विज्ञापन
Shabana Azmi Birthday Know About Her Love Story With Javed Akhtar
शबाना आजमी, जावेद अख्तर - फोटो : twitter

एक ओर जहां जावेद अख्तर शादी के लिए तैयार थे, वहीं शबाना के पिता इस शादी से खुश नहीं थे। कैफी आजमी को लगता था कि शबाना की वजह से जावेद और हनी के बीच दरार आई। साथ ही वो नहीं चाहते थे कि शबाना एक शादीशुदा आदमी से शादी करें। शबाना ने पिता को यकीन दिलाया कि जावेद अख्तर की शादी उनकी वजह से नहीं टूटी। तब जाकर कैफी साहब माने और दोनों की शादी को मंजूरी दे दी।

पढ़ें: कंगना रणौत से ट्वीट करने में हो गई बड़ी चूक, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगा दी क्लास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed