फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने हाल ही में मोदी सरकार पर निशाना साधा है। इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में दौरान उन्होंने बहुत सारी बातें कहीं। उनका कहना है कि आजकल ऐसा माहौल हो गया है कि सरकार की आलोचना करने वाले को देशद्रोही कह दिया जाता है लेकिन इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि किसी को उनका देशभक्ति सर्टिफिकेट नहीं चाहिए।
मोदी सरकार की आलोचना कर ट्रोल हुईं शबाना आजमी, यूजर्स बोले- 'पहले देश से निकलो फिर लेक्चर देना'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शबाना आजमी ने इस दौरान कहा- हम गंगा-जमुनी तहजीब के पले बढ़े हैं। हम इन हालात के आगे घुटने नहीं टेक सकते। भारत एक खूबसूरत देश है। देशवासियों को तोड़ने की कोई भी कोशिश देश के लिए अच्छी नहीं होगी। शबाना आजमी ने इसके साथ ही कहा कि देश की बेहतरी के लिए यह जरूरी है कि हम खामियों की ओर इशारा करें। यदि हम नहीं करते हैं, तो हमारी स्थिति कैसे सुधर सकती है?
S Azmi in Indore:For the betterment of our country it's necessary that we point out our flaws.If we don't,how can our conditions improve?But atmosphere is such that if we criticise govt we're branded as anti-nationals.We shouldn't be afraid,nobody needs their certificate.(July 6) pic.twitter.com/epCe2nmGTQ
— ANI (@ANI) July 7, 2019
उन्होंने आगे कहा- लेकिन माहौल ऐसा है कि अगर हम सरकार की आलोचना करते हैं तो हमें देश-विरोधी करार दे दिया जाता है। जिस कार्यक्रम के दौरान शबाना ने ये सारी बातें कहीं उसमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। हालांकि सोशल मीडिया पर शबानी के इस बयान की आलोचना की जाने लगी। यूजर्स उन्हें देश छोड़कर जाने की सलाह देने लगे।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पहले तुम देश से बाहर निकलो फिर लेक्चर देना। एक यूजर ने लिखा- गलत बातें मत फैलाओ। एक यूजर ने लिखा- आपने बुर्का, तलाक, हलाला पर तो कुछ नहीं बोला। दूसरे के गिरेबान में झांकना ही आपके लिए अभिव्यक्ति की आजादी है।
Yrr tu country chod pehlle koi to stand lae fir lecture dena
— Keen observer (@Keenobs10108288) July 7, 2019
Yrr tu country chod pehlle koi to stand lae fir lecture dena
— Keen observer (@Keenobs10108288) July 7, 2019
आंटी जी ने बुरका,तलाक,हलाला पर कुछ बोला क्या या दूसरे के गिरेबान में झांकना ही अभिव्यक्ति की आजादी है 😂😂😂
— 😂मनमौजी-😂 💐 (@Abhay73g) July 7, 2019
एक यूजर ने लिखा- टुकड़े टुकड़े गैंग का सपोर्ट करने वाले कब से देश की चिंता करने लग गए। बता दें इससे पहले भी जब शबाना आजमी ने पीएम मोदी को जीत के लिए बधाई दी थी तो उन्हें ट्रोल किया गया था। एक यूजर ने लिखा- समझौता एक्सप्रेस से पाकिस्तान निकल लो अब। एक ने लिखा- आप देश छोड़ के कब जाने वाली हैं। कुछ यूजर्स ने तो जावेद अख्तर की तबीयत भी पूछ डाली।
People who supported tudke Tukde gang who gave slogans against India , against army is so worried about betterment of India.
— Riya 🔥 (@Red__Wine1) July 7, 2019