{"_id":"5e236e708ebc3e4ae765b75f","slug":"shabana-azmi-injured-in-a-car-accident-javed-akhtar-is-safe-for-this-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार हादसे में जावेद अख्तर को क्यों नहीं आई एक भी खरोंच, अब हुआ सच का खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कार हादसे में जावेद अख्तर को क्यों नहीं आई एक भी खरोंच, अब हुआ सच का खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 19 Jan 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Javed Akhtar
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी शनिवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद उन्हें आनन फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐसी अफवाह थी कि इस कार में शबाजा आजमी के पति जावेद अख्तर भी सवार थे लेकिन उन्हें खरोंच तक नहीं आई।
2 of 6
Javed Akhtar
- फोटो : Social Media
अब इस मामले की सच्चाई सामने आ गई है। न्यूज 18 के मुताबिक, जावेद अख्तर अपने निजी वाहन से अलग सफर कर रहे थे। उनकी कार शबाना आजमी की कार के पीछे कुछ दूरी पर चल रही थी। यही वजह है कि वो इस हादसे में बच गए।
3 of 6
हादसे में घायल शबाना आजमी
- फोटो : Twitter
शबाना की नाक और सिर में गंभीर चोट आईं हैं। उन्हें पहले नवी मुंबई के एमजीएम अस्तपाल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। बुरी तरह घायल शबाना आजमी को देर शाम डॉक्टरों की सलाह पर मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मोती बाग पहुंची शबाना आजमी।
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में कार चालक भी घायल हुआ है। पुलिस के मुताबिक ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान हादसा हुआ। हादसा खालापुर टोल नाके के पास हुआ, जहां ट्रक से टकराने के बाद शाबाना आजमी की कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
5 of 6
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट
- फोटो : Twitter
इस हादसे की खबर मिलते ही लोग शाबाना आजमी के जल्द ठीक होने की दुआ मांगने लगे। सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बॉलीवुड सितारे लगातार शाबाना आजमी का हालचाल लेने अस्पताल जा रहे हैं। फरहान अख्तर, अनिल कपूर, सतीश कौशिक, तब्बू और शंकर महादेवन जैसे सितारे शबाना का हालचाल लेने पहुंचे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।